होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...तो क्या NDTV से अब विदाई लेंगे ग्रुप CEO विक्रम चंद्रा?
...तो क्या NDTV से अब विदाई लेंगे ग्रुप CEO विक्रम चंद्रा?
सैफ अहमद खान ।। ऐसी चर्चा है कि एनडीटीवी ग्रुप के सीईओ विक्रम चंद्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस खबर की पुष्टि के लिए जब एक्सचेंज4मीडिया ने विक्रम चंद्रा से जब संपर्क किया तो उन्होंने कहा, ‘इस तरह की अटकलें हर दिन लगाईं जाती हैं।’ उन्होंने कहा कि पिछले दो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
सैफ अहमद खान ।।
ऐसी चर्चा है कि एनडीटीवी ग्रुप के सीईओ विक्रम चंद्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस खबर की पुष्टि के लिए जब एक्सचेंज4मीडिया ने विक्रम चंद्रा से जब संपर्क किया तो उन्होंने कहा, ‘इस तरह की अटकलें हर दिन लगाईं जाती हैं।’ उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से इस तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। चंद्रा ने आगे कहा, ‘जब भी ऐसा कुछ होगा तो मैं जरूर बताउंगा।’
चंद्रा एनडीटीवी के पुराने दिग्गज हैं। वे 1991 से इस ऑर्गनाइजेशन से जुड़े हैं। देश के शीर्ष न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के बीच इस शिखर तक पहुंचने में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टेलिविजन का चेहरा होने के अतिरिक्त चंद्रा लंबे समय से एनडीटीवी के ऑनलाइन ऑपरेशन को भी संभाल रहे हैं।
उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपने बारे में उल्लेख किया है कि ‘17 सालों से एनडीटीवी के ऑनलाइन पहल का नेतृत्व किया’। टेक्नोलॉजी लवर होने की वजह से वे एनडीटीवी के शो ‘गैजेट गुरु’ को होस्ट करते हैं। इसके अतिरिक्त वे एनडीटीवी के सोशल इनिशिएटिव ‘एनडीटीवी ग्रीनॉथन’ और ‘सेव द टाइगर्स’ प्रोग्राम्स भी होस्ट करते हैं।
एनडीटीवी के लिए पिछले कुछ साल उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। टाइम्स नाउ की बेहतरीन रिपोर्टिंग के चलते चैनल रेटिंग वार में भी काफी पिछड़ गया है। एनडीटीवी की सबसे लोकप्रिय जर्नलिस्ट बरखा दत्त भी अब कंसल्टिंग एडिटर की फुल टाइम जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
कंपनी को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट ((FEMA)) के आरोपों का भी सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रवर्तन निदेशालय से इस पूरे मामले की जांच कराए जाने की सिफारिश की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स