होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपनी कायापलट के लिए दूरदर्शन नियुक्त करेगा सलाहकार
अपनी कायापलट के लिए दूरदर्शन नियुक्त करेगा सलाहकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। तेजी से बढ़ते डिजिटल इंडिया में राजस्व (revenues) और दर्शकों की संख्या (viewership) के मामले में निजी क्षेत्र के टेलीविजन चैनलों से परेशान सरकार अब दूरदर्शन (Doordarshan) की कायापलट के लिए बाहरी प्रोफेशनल्स (outside professional) की मदद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
तेजी से बढ़ते डिजिटल इंडिया में राजस्व (revenues) और दर्शकों की संख्या (viewership) के मामले में निजी क्षेत्र के टेलीविजन चैनलों से परेशान सरकार अब दूरदर्शन (Doordarshan) की कायापलट के लिए बाहरी प्रोफेशनल्स (outside professional) की मदद लेगी। कसंल्टेंट के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है, जिससे दूरदर्शन को सफल बनाया जा सके।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (BECIL) द्वारा जारी टेंडर डाक्यूमेंट में कहा गया है कि दूरदर्शन को ऐसी कंसल्टिंग फर्म की तलाश है जो दूरदर्शन को अपने प्रोजेक्ट पूरे करने में और देश का सबसे बड़ा प्रसारणकर्ता बनने में सपोर्ट कर सके।
इसमें यह भी कहा गया है कि देश में केबल टेलिविजन और टेक्नोलॉजी में बदलाव के बाद अब विभिन्न प्लेटफार्म्स पर ऑडियो और विडियो का डिजिटल इस्तेमाल बढ़ रहा है। सरकार ने माना है कि अब दूरदर्शन का एकाधिकार खत्म हो चुका है और देश की बहुत बड़ी आबादी के पास दूरदर्शन के अलावा और भी कई विकल्प हैं। इसलिए दूरदर्शन ने इस दौड़ में सबसे आगे रहने के लिए कंसल्टेंट की तलाश शुरू की है।
सरकार को उम्मीद है कि कंसल्टेंट की नियुक्ति होने से दूरदर्शन को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।
इच्छुक बोलीदाता (bidders) इस बारे में जो भी जानकारी लेना चाहते हैं, वे दो नवंबर तक अपने सवाल भेज सकते हैं और चार नवंबर को होने वाली बोलीपूर्व बैठक (pre-bid meeting) में उनका जवाब हासिल कर सकते हैं। टेक्निकल नीलामी (technical bids) 15 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे खोली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व ही एक मीडिया कॉंफ्रेंस में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने माना था कि प्रसार भारती के पास पर्याप्त प्रोग्राम और मार्केट की क्षमताओं की कमी है और प्राइवेट प्लेयर्स से मदद की उम्मीद लगाई जा रही है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स