होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राज्यसभा में प्रसार भारती को लेकर उठा ये सवाल, तो सरकार ने पेश किए आंकड़े...
राज्यसभा में प्रसार भारती को लेकर उठा ये सवाल, तो सरकार ने पेश किए आंकड़े...
सरकारी नियंत्रण वाली प्रसारण संस्था प्रसार भारती और केंद्र सरकार के बीच...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सरकारी नियंत्रण वाली प्रसारण संस्था प्रसार भारती और केंद्र सरकार के बीच भले ही कदम ताल मिलाकर चलने जैसी कोई स्थिति नजर न आती हो, जैसा कि पहले देखने को भी मिला है, लेकिन समय-समय पर सरकार द्वारा प्रसार भारती को सहायता अनुदान राशि दी जाती रही है, जिसकी जानकारी सूचना-प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राज्यसभा में दी है।
दरअसल, सूचना-प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बताया कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 2014-15 में प्रसार भारती को 2437.98 करोड़ रुपए, 2015-16 में 2795.89 करोड़ रुपए, 2016-17 में 3132.68 करोड़ रुपए की सहायता अनुदान राशि प्रदान की गई है, जबकि 2017-18 में यह राशि 2737.86 करोड़ रुपए थी, वहीं 2018-19 के लिए यह राशि 694.02 करोड़ रुपए है।
इसके अतिरिक्त एक अन्य सवाल के जवाब में राठौड़ ने अप्रैल, 2017 से लेकर 28 फरवरी, 2018 तक सूचना-प्रसारण मंत्रालय द्वारा हर महीने प्रसार भारती को कितनी सहायता-अनुदान राशि प्रदान की है, इसका भी खुलासा किया, जिसे आप नीचे देख सकते हैं-
टैग्स राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सूचना प्रसारण मंत्रालय प्रसार भारती