होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राज्यवर्धन राठौर बोले, सर्टिफिकेशन कोर्स के जरिए सिखाया जाएगा फिल्म निर्माण
राज्यवर्धन राठौर बोले, सर्टिफिकेशन कोर्स के जरिए सिखाया जाएगा फिल्म निर्माण
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में विकास और नवीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों की अनुमति देने के मामले में प्रसारण क्षेत्र में प्रक्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में विकास और नवीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों की अनुमति देने के मामले में प्रसारण क्षेत्र में प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने का काम किया गया है।
भारतीय उद्योग परिसंघ (confederation of indian industry) के CII Big Picture Summit 2016 को संबोधित करते हुए सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बुधवार को ये बात कही।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में भारत की ब्रैंडिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। यही नहीं सरकार अब भारत को फिल्मी केन्द्र बनाने के रूप में भी काम कर रही है। इसके लिए राज्यों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अपनी फिल्म नीतियों और प्रक्रियाओं को सहज बनाएं।
राठौर ने आगे कहा कि गोवा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के लिए उम्दा फिल्मों की भागीदारी और फिल्म की विभिन्न विधाओं पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित विशेषज्ञों को आमंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने राज्यों की भागीदारी और सहयोग का स्वागत किया है।
नवीनीकरण पर चर्चा करते हुए कर्नल राठौर ने कहा कि पुणे स्थित FTTI देश के विभिन्न भागों में फिल्म बनाने संबंधी बारीकियों को सही ढंग से समझाने के लिए अपने अलग-अलग परिसर में सर्टिफिकेशन कोर्स चलाने जा रही है। इसका उद्देश्य शिक्षण के पारंपरिक तरीके को समाप्त करना है।
उन्होंने कहा कि भारत मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में काफी प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मनोरंजन उत्पादों के लिए विश्व बाजार का विस्तार आवश्यक है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स