होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, नोटबंदी से रेडियो सेक्‍टर पर क्या पड़ा प्रभाव

जानिए, नोटबंदी से रेडियो सेक्‍टर पर क्या पड़ा प्रभाव

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। भ्रष्‍टाचार व कालेधन के खिलाफ सरकार द्वारा नोटबंदी के रूप में चलाई मुहिम ने एडवर्टाइजर्स और बिजनेस को थोड़ी मुश्किल में डाल दिया है। एफएमसीजी (FMCG) से लेकर ऑटो इंडस्‍ट्री हो अथवा विज्ञापन एजेंसियां (ad agencies), सभी पर किसी न किसी रूप मे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

भ्रष्‍टाचार व कालेधन के खिलाफ सरकार द्वारा नोटबंदी के रूप में चलाई मुहिम ने एडवर्टाइजर्स और बिजनेस को थोड़ी मुश्किल में डाल दिया है। एफएमसीजी (FMCG) से लेकर ऑटो इंडस्‍ट्री हो अथवा विज्ञापन एजेंसियां (ad agencies), सभी पर किसी न किसी रूप में इसका प्रभाव पड़ा है।

यदि हम रेडियो सेक्‍टर की बात करें तो इसका सबसे अधिक प्रभाव लोकल एडवर्टाइजर्स (local advertisers) के ऊपर पड़ा है क्‍योंकि इस समय मार्केट में नकदी की काफी कमी है।

‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) के एमडी और सीईओ प्रशांत पांडेय का कहना है, ‘नोटबंदी का काफी ज्‍यादा प्रभाव पड़ा है। कई एडवर्टाइजर्स ने अपने कैंपेन को अभी होल्‍ड (hold) पर रखा है। कई कैंपेन जो फाइनल स्‍टेज पर थे, उन्‍हें भी स्‍थगित कर दिया गया है। अच्‍छी खबर यह है कि लोगों को भरोसा है कि यह स्थिति अस्‍थायी है और पुरानी स्थिति फिर लौटकर आएगी।’

ओडिसा के प्रमुख चैनल ‘कनक न्‍यूज’ (Kanak News) और ‘रेडियो चॉकलेट 104एफएम’ (Radio Choklate 104FM) की एग्जिक्‍यूटिव डायरेक्‍टर तान्‍या पटनायक का कहना है, ‘शुरुआती दौर में जिस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है, उनसे उलझन बढ़ गई है। करीब आठ प्रतिशत कैंपेन रद हो चुके हैं। मार्केट की स्थिति को देखते हुए ऐसे कई ईवेंट भी स्‍थगित कर दिए गए हैं जो स्‍थानीय प्रायोजकों (local sponsors) पर निर्भर होते हैं। यह स्थिति करीब एक महीने चलने वाली है। ऐसे में एडवर्टाइजर्स को अपनी बिक्री पर ध्‍यान देने की जरूरत है। यही यही स्थिति रही तो और समस्‍या बढ़ सकती है।’

यह पूछे जाने पर कि क्‍या उनका स्‍टेशन एडवर्टाइजर्स को आकर्षित करने के लिए किसी तरह का स्‍पेशल ऑफर दे रहा है, तान्‍या ने कहा, ‘ऐसा नहीं है। मीडिया में काफी गलाकाट प्रतिस्‍पर्द्धा है। इसको देखते हुए पहले ही रेट कम किए हुए हैं ऐसे में फिलहाल किसी तरह का डिस्‍काउंट देने की स्थिति नहीं बन रही है।’

इस बारे में ‘रेडियो वन’ (Radio One) के एमडी विनीत सिंह हुक्‍मानी का कहना है, ‘यह अनुमान लगाना काफी मुश्किल है कि नोटबंदी का क्‍या प्रभाव पड़ेगा क्‍योंकि यह निर्णय काफी अभूतपूर्व था’ उन्‍होंने कहा, ‘नोटबंदी से कई एडवर्टाइजर्स पर प्रभाव पड़ा है खासकर रियल एस्‍टेट और कुछ रिटेल एडवर्टाइजिंग काफी प्रभावित हुई है। रेडियो वन की जहां तक बात है तो इस पर इतना प्रभाव नहीं पड़ा है क्‍योंकि हमारे ऑडियंस कैशलेस तरीके से भुगतान कर रहे हैं और चूंकि हमारे एडवर्टाइजर्स भी यह बात जानते हैं इसलिए वे भी हमारे साथ बने हुए हैं।’

‘इंडिया रेडियो वेंचर्स’ (India Radio Ventures) के सीईओ सत्‍यनारायण मूर्ति ने कहा, ‘नोटबंदी के फैसले का रेडियो सेक्‍टर पर भी कुछ प्रभाव पड़ा है खासकर एफएमसीजी, रियल एस्‍टेट और ज्‍वेलर्स कुछ समय के लिए इससे दूर जा रहे हैं। हालांकि मेरा मानना है कि यह शुरुआती स्थिति है। मुझे नहीं लगता कि दिसंबर के मध्‍य में भी यही स्थिति रहेगी। यदि हम शुरुआती दौर की बात छोड़ दें तो बाकी सभी स्थितियां बिजनेस की ग्रोथ के लिए अनुकूल हैं। मार्केट में पर्याप्‍त नकदी है इसलिए बिजनेस भी जल्‍द ही ट्रैक पर आ जाएगा।’

यह पूछे जाने पर कि क्‍या इस स्थिति का मोबाइल वॉलेट्स (mobile wallets) को काफी फायदा मिल रहा है और वे रेडियो पर खर्चा कर रहे हैं, मूर्ति ने कहा कि कुछ बड़े मोबाइल वॉलेट ऑपरेटर्स के साथ बातचीत चल रही है। मार्केट में आजकल मंदी आई है, लेकिन क्‍या 2017 की पहली तिमाही में बिजजेस अच्‍छा हो सकता है, के बारे में सत्‍यनारायण मूर्ति ने कहा कि ऐसा हो भी सकता है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि इन दिनों चल रहे अनिश्चितता के बादल कब छंटते हैं।

वहीं इस बारे में प्रशांत पांडेय का कहना है, ‘मेरा मानना है कि वर्तमान स्थिति दिसंबर के अंत तक बनी रहेगी। लेकिन जनवरी से मार्च के बीच उम्‍मीद है कि काफी बदलाव आएगा। लेकिन अभी इस बारे में कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता है। यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि इस नोटबंदी को लेकर आठ नवंबर के बाद क्‍लाइंट्स का क्‍या रुख रहता है। हालांकि यह स्थिति अस्‍थायी है और क्‍लाइंट्स एक बार फिर मार्केट में जोरदार वापसी करेंगे।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

4 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

12 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

12 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

12 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

11 hours ago