होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मुश्किल में फंसे 'साधना प्राइम न्यूज' के MD समेत 4 बड़े अधिकारी, केस दर्ज

मुश्किल में फंसे 'साधना प्राइम न्यूज' के MD समेत 4 बड़े अधिकारी, केस दर्ज

न्यूज चैनल के चार अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस में रिपोर्ट...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 'साधना प्राइम न्यूज' चैनल के एमडी व एडिटर-इन-चीफ समेत चार अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चारों पर एक बिल्डर से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है।

उप्र के गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैभवखंड निवासी पीड़ित बिल्डर का आरोप है कि चैनल में उनके निर्माण कार्य को लेकर गलत खबर दिखाई जा रही है। यही नहीं, विरोध करने पर उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। बिल्डर ने आरोपियों पर मारपीट करने, सवा 5 लाख रुपए और सोने की चेन व अंगूठी लूटने का भी आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, रियल एस्टेट कंपनी शिप्रा स्टेट लिमिटेड के डायरेक्टर दीपक गर्ग का इंदिरापुरम के वैभवखंड में दफ्तर है। वर्ष 2001 में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के साथ वैभवखंड में हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने के लिए उनका करार हुआ था।

दीपक का आरोप है कि मार्च 2018 में नोएडा सेक्टर-63 स्थित इस न्यूज चैनल पर 'जीडीए और शिप्रा का महाघोटाले का पूरा पर्दाफाश' नाम से खबर चलाई गई, इससे उनकी कंपनी की छवि खराब हुई। दीपक का आरोप है कि न्यूज चैनल के एमडी व एडिटर-इन-चीफ मोहसिन खान, प्रधान संपादक मारुफ खान, निदेशक सौरभ अरोड़ा, एके अरोड़ा और दो अज्ञात कर्मचारियों ने उनसे खबर न चलाने के एवज में 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर लगातार कई दिनों तक उनकी कंपनी की छवि को खराब करने वाली खबर टीवी पर दिखाई गई। खबर को यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर आदि पर भी चलाया गया और कई बार रुपयों की डिमांड की गई। डिमांड पूरी न करने पर उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराने और जान से मारने की भी धमकी दी गई। आरोप है कि चैनल के अधिकारियों ने बाकायदा मेल भेजकर रुपए देकर समझौता करने का दबाव बनाया।

दीपक का यह भी आरोप है कि 27 अक्टूबर को आरोपी वैभवखंड स्थित उनके दफ्तर में पहुंचे और पिस्टल तानकर मारपीट करते हुए वहां से रुपए व अन्य सामान सामान लूटकर ले गए। इसके बाद दीपक की ओर से कोर्ट की शरण ली गई थी।


टैग्स चैनल रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

23 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

30 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago