होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लाइव रिपोर्टिंग के दौरान जब एक सुरक्षाकर्मी ने महिला पत्रकार को जड़े थप्पड़...

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान जब एक सुरक्षाकर्मी ने महिला पत्रकार को जड़े थप्पड़...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। रिपोर्टिंग के दौरान एक पत्रकार किस तरह की तकलीफों से गुजरता है इसका एक ताजा उदाहरण पाकिस्तान में देखने को मिला जब पाकिस्तान के टीवी चैनल K-21 की रिपोर्टर साइमा कंवल नजीमाबाद स्थित नाद्रा (नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी) रजिस्ट्रेशन ऑ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

रिपोर्टिंग के दौरान एक पत्रकार किस तरह की तकलीफों से गुजरता है इसका एक ताजा उदाहरण पाकिस्तान में देखने को मिला जब पाकिस्तान के टीवी चैनल K-21 की रिपोर्टर साइमा कंवल नजीमाबाद स्थित नाद्रा (नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी) रजिस्ट्रेशन ऑफिस के बाहर लोगों को होने वाली तकलीफों को कवर कर रही थीं। यह कवरेज लाइव थी। इसी दौरान वहां एक सुरक्षाकर्मी लोगों को परेशान कर रहा था, जिसे साइमा कंवल के सहयोगी कैमरामैन ने इसे अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की, कि तभी सुरक्षाकर्मी कैमरामैन के साथ झड़प करने लगा।

महिला रिपोर्टर ने इसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माना, इस दौरान रिपोर्टर ने अपनी कवरेज जारी रखी और सुरक्षाकर्मी को माइक पर लेकर सवाल पूछने की कोशिश भी की। रिपोर्टर ने सुरक्षाकर्मी को कैमरे की तरफ चेहरा करने के लिए छुआ भी, लेकिन इससे सुरक्षाकर्मी काफी गुस्से में आ गया। उसने महिला रिपोर्टर को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने हवा में गोलियां भी चलाईं।

हालांकि यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और इसी आधार पर निजामाबाद के गुलबहार पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फ्रंटियर कांस्टेबुलरी से सुरक्षाकर्मी को हवाले करने की मांग भी की है। दूसरी तरफ पुलिस थाने में नाड्रा दफ्तर से भी एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसमें कहा गया है कि रिपोर्टर कामकाज में बाधा डाल रही थी।

यहां देखें विडियो:

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

2 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago