होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों को अब इस तरह की ट्रेनिंग देगा फेसबुक...
पत्रकारों को अब इस तरह की ट्रेनिंग देगा फेसबुक...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने पत्रकारों के लिए नए ऑनलाइन कोर्सेज शुरू किया है, जिसमें पत्रकारों को फेसबुक लाइव, 360 विडियोज, इंस्टैंट आर्टिकल्स और भी कई अन्य तरह से यूजर्स को अपने कंटेंट की ओर आकर्षित करने के गुण सिखाएं जाएंगें।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने पत्रकारों के लिए नए ऑनलाइन कोर्सेज शुरू किया है, जिसमें पत्रकारों को फेसबुक लाइव, 360 विडियोज, इंस्टैंट आर्टिकल्स और भी कई अन्य तरह से यूजर्स को अपने कंटेंट की ओर आकर्षित करने के गुण सिखाएं जाएंगें।
बता दें कि फेसबुक का ट्रेनिंग प्रोग्राम ‘ब्लूप्रिंट’ फेसबुक साइट पर ही उपलब्ध है और इसलिए इन कोर्सेज से जुड़ने के लिए फेसबुक प्रोफाइल होना जरूरी है। ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़ने के लिए आपको ‘ब्लूप्रिंट’ पर क्लिक करना होगा।
इन पाठ्यक्रमों का उपयोग करने के लिए, आपको अपने फेसबुक अकाउंट को Exceed LMS से जोड़ना होगा। बता दें कि Exceed LMS मैनेजमेंट सिस्टम सिखाने वाली थर्ड पार्टी है, जोकि ब्लूप्रिंट के बारे में बताएगी।
वहीं सोशल मीडिया दिग्गज 3 नवंबर को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच पत्रकारों के लिए लाइव वेबिनार भी होस्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स