होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विनोद दुआ पर लगे आरोपों की जांच कर रही समिति ने लिया बड़ा निर्णय

विनोद दुआ पर लगे आरोपों की जांच कर रही समिति ने लिया बड़ा निर्णय

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय बाहरी समिति ने अपने आप ही मामले से पैर खींचते हुए खुद को भंग कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज आफताब आलम की अध्यक्षता वाली इस समिति के सदस्यों में पटना हाई कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस अंजना प्रकाश, प्रोफेसर नीरा चंढोक, पूर्व विदेश सचिव सुजाता सिंह और प्रोफेसर पैट्रिशिया ओबेराय शामिल थे।

‘newslaundry’ वेबसाइट में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, 30 दिसंबर को जारी अपनी रिपोर्ट में कमेटी का कहना था कि वह इस मामले में अपना काम आगे नहीं बढ़ा पा रही है, क्योंकि दोनों पक्ष बिना शर्त सहमति देने के लिए तैयार नहीं हैं।

कमेटी के अनुसार, विनोद दुआ ने एक लिखित बयान जारी कर गुजारिश की थी कि उनके इसी बयान को इस मामले में आखिरी जवाब माना जाए, इसके बाद वह कोई जवाब नहीं देंगे। तय शर्तों पर जांच करने और दोनों पक्षों द्वारा बिना शर्त सहमति न देने के कारण वह अपना काम आगे नहीं बढ़ा पा रही है। ऐसे में समिति का कोई औचित्य नहीं है।

समिति का यह भी कहना है, ‘हमारे लिए इस प्रक्रिया को ज्यादा लंबा खींचने का कोई सार्थक उद्देश्य नजर नहीं आता है और हम मामले को आगे खींचने में असमर्थ हैं, इसलिए इस कमेटी को भंग किया गया है।’

बता दें कि दुआ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप निष्ठा जैन नाम की एक महिला फिल्म निर्माता ने लगाया था। 14 अक्टूबर को फेसबुक पोस्ट में लगाए गए इन आरोपों में निष्ठा जैन का कहना था कि 1989 में वह विनोद दुआ से जॉब इंटरव्यू के सिलसिले में मिली थीं तो विनोद ने उन पर अश्लील जोक मारे थे। यही नहीं, कहीं और जॉब लग जाने तक वे उनका पीछा करते रहे थे।


टैग्स विनोद दुआ
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

32 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

1 hour ago