होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba 2018: जूरी मीट में विजेताओं के नाम पर हुआ डिस्कशन, कई अवार्ड्स के लिए हुई टफ फाइट

enba 2018: जूरी मीट में विजेताओं के नाम पर हुआ डिस्कशन, कई अवार्ड्स के लिए हुई टफ फाइट

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूसज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 16 फरवरी को...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) समारोह का आयोजन16 फरवरी को नोएडा के होटल रेडिसन ब्लू में किया जाएगा। इनबा का यह 11वां एडिशन है। अवॉर्ड्स के 11वें एडिशन के लिए इस बार चार कैटेगरी (Programming, Personality, Marketing और Overall Excellence) रखी गई हैं, जिनके तहत विजेताओं के नामों पर चर्चा के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ‘होटल ललित’ में 30 जनवरी को जूरी मीट का आयोजन किया गया।

‘NASSCOM’ के पूर्व प्रेजिडेंट डॉ. किरण कार्णिक की अध्यक्षता में गठित जूरी में मीडिया, कॉरपोरेट और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां बतौर सदस्य शामिल थीं। जूरी में शामिल सदस्यों में बिजनेस वर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ मोहम्मद खान, ‘9X Media’ के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुहा,  कॉलमिस्ट और पूर्व सांसद बलबीर पुंज, वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग,  ‘Editors Guild of India’ के पूर्व प्रेजिडेंट पद्मश्री आलोक मेहता, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा,  ‘IMI’ के डाइरेक्टर डॉ. जनरल डॉ. हिमाद्रि दास, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता घनश्याम तिवारी, भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी, समाचार4मीडिया के एग्जीक्यूटिव एडिटर अभिषेक मेहरोत्रा, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार व मोहम्मद खान शामिल थे।

इसके अलावा जूरी के अन्य सदस्यों में ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ के पूर्व जनरल सेक्रेटरी और फिल्म प्रड्यूसर भुवन लाल, ‘EB5 USA Services’ के फाउंडर हरजीत सिंह, ‘Adfactors PR’ के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर मदन बहल, पत्रकार और फिल्म लेखिका दीपा गहलोत, ‘AVIVA Life Insurance’ के पूर्व सीईओ और एमडी दीपक वर्मा, पूर्व स्टील सेक्रेटरी डॉ. अरुणा शर्मा, ‘यूरोमैक्स कैपिटल’ के फाउंडर और चेयरमैन सुबोध नारायण अग्रवाल, मशहूर आर्किटेक्ट दक्ष भारद्वाज शामिल रहे।

जूरी मेंबर्स ने सभी नॉमिनेशंस को गंभीरता से देखा और हर कैटिगरी को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान कई कैटिगरीज में नॉमिनीज के बीच टफ फाइट भी देखने को मिली। 

जूरी मीट के मौके पर डॉ. किरण कार्णिक ने कहा, ‘नॉमिनेशंस के लिए काफी कड़ा मुकाबला था और प्रत्येक कैटेगरी में जूरी को काफी विचार-विमर्श करना पड़ा। यदि हम सभी नॉमिनेशंस को देखें तो पता चलता है कि इसमें विषय संबंधी व्यापक रेंज शामिल की गई थी और यह देखकर काफी अच्छा लगा।’

इस दौरान मीडिया संस्थानों की ओर से प्रेजेंटेशन भी दी गई जिसमें देश के मशहूर एंकर और संपादक जैसे  शिरीन भान, सुप्रिय प्रसाद, राहुल कंवल, रवीश कुमार, सोनिया सिंह, किशोर अजवाणी, जाका जैकब अनिल सिंघवी, निधि राजधान, फैय-ए-डिसूजा, श्रीनिवासन जैन, ऋषभ गुलाठी, नबीला जे आदि के साथ मार्केटिंग टीमों के हेड जैसे विवेक मल्होत्रा, आदित्य टंडन, वरुण कोहली, सुजीत मिश्रा, रमा पॉल आदि शामिल हुए।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्‍होंने देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को एक नई दिशा दी है और इस इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

ज्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-

https://e4mevents.com/enba-2018/


टैग्स इनबा अवॉर्ड्स जूरी मीट
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

23 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

12 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago