होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चुनाव आयोग के रडार पर आया दूरदर्शन, अब देना होगा इन सवालों का जवाब
चुनाव आयोग के रडार पर आया दूरदर्शन, अब देना होगा इन सवालों का जवाब
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही तमाम राजनीतिक दल सक्रिय हो गए...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही तमाम राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इन सबके बीच चुनाव आयोग ने भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। चुनाव आयोग नहीं चाहता कि किसी भी हाल में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो। इसी के तहत 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दूरदर्शन पर ‘मैं भी चौकीदार’ का प्रसारण भी चुनाव आयोग के रडार पर आ गया है।
चुनाव आयोग ने इस संबंध में दूरदर्शन को पत्र लिखा है। इस पत्र में चुनाव आयोग ने पूछा है कि 31 मार्च को राष्ट्रीय प्रसारक ने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक संबोधन 'मैं भी चौकीदार' का एक घंटे का लाइव प्रसारण क्यों चलाया? इस बारे में चुनाव आयोग ने दूरदर्शन से जवाब मांगा है।
दरअसल, चुनाव आयोग में दूरदर्शन द्वारा ‘मैं भी चौकीदार’ के लाइव प्रसारण को लेकर कई शिकायतें आई थीं। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने शिकायत की थी कि लोकसभा चुनाव के दौरान इस तरह से आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है।
टैग्स दूरदर्शन चुनाव आयोग चुनाव 2019 मैं भी चौकीदार