होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया मुगल डॉ. सुभाष चंद्रा ने RSS संग बचपन की यादों को कुछ यूं किया साझा

मीडिया मुगल डॉ. सुभाष चंद्रा ने RSS संग बचपन की यादों को कुछ यूं किया साझा

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ’ (RSS) ने इस साल अपनी स्‍थापना के 90 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्‍य में पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘ऑर्गनाइजर’ (Organiser) का एक स्‍पेशल एडिशन निकाला है। इस एडिशन में आरएसएस के इ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ’ (RSS) ने इस साल अपनी स्‍थापना के 90 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्‍य में पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘ऑर्गनाइजर’ (Organiser) का एक स्‍पेशल एडिशन निकाला है। इस एडिशन में आरएसएस के इतिहास से लेकर अब तक के सफर को बताया गया है। वहीं रामजन्‍मभूमि आंदोलन के समय में इसकी भूमिका के बारे में भी बताया गया है। इसके अलावा इसमें एक सेक्‍शन ‘As I See RSS’ का भी रखा गया है। इस सेक्‍शन में कई गणमान्‍य लोगों के विचार शामिल किए गए हैं, जिसमें उन्‍होंने संघ से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। इस सेक्‍शन में अन्‍य गणमान्‍य लोगों के साथ राज्‍यसभा सदस्‍य और एस्‍सेल ग्रुप (Essel Group) के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा को भी स्‍थान मिला है, जिसमें उन्‍होंने अपने अंदर राष्‍ट्रभक्ति की भावना की शुरुआत (roots of patriotism) का श्रेय संघ को दिया है।

सुभाष चंद्रा ने खुलासा किया कि वह छठी कक्षा से दसवीं तक नियमित रूप से आरएसएस की शाखा (RSS meetings) में जाते थे। यहां पर उन्‍हें देशभक्ति से जुड़ी बातें और कहानियां सुनाई जाती थीं, जिनके अंदर उनके अंदर राष्‍ट्रभक्ति रच-बस गई।

सुभाष चंद्रा का कहना है कि वह बचपन से आरसएस के स्‍वयंसेवक रहे हैं और वह बता सकते हैं कि आरएसएस की विचारधारा राष्‍ट्रीयता से भरी हुई है। सुभाष चंद्रा उस समय को धन्‍यवाद देते हैं जब उन्‍होंने आरएसएस की शाखा में समय बिताया था। उनका कहना है कि शाखा में जाने का ही नतीजा रहा कि उनके अंदर बचपन से ही राष्‍ट्रभक्ति की भावना भर गई, जिस पर उन्‍हें गर्व है और वह इसे आगे ले जाना चाहते हैं। चंद्रा का कहना है कि उन्‍हें इस बात की काफी खुशी है कि एक सफल बिजनेसमैन और राजनेता होने के बावजूद वह अभी भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

11 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

10 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

10 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

10 hours ago