होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डॉ. सुभाष चंद्रा ने केजरीवाल के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, ट्वीट से दी जानकारी
डॉ. सुभाष चंद्रा ने केजरीवाल के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, ट्वीट से दी जानकारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कालेधन के मामले में नाम घसीटे जाने से नाराज एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद डा. सुभाष चंद्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराया है। इस मामले में शुक्रवार अथवा शनिवार को सुनवाई हो सकती है। इस केस में केजरीवाल पर आपराधिक मानहान
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कालेधन के मामले में नाम घसीटे जाने से नाराज एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद डा. सुभाष चंद्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराया है। इस मामले में शुक्रवार अथवा शनिवार को सुनवाई हो सकती है।
इस केस में केजरीवाल पर आपराधिक मानहानि का आरोप साबित हो जाने और दोषी पाए जाने पर उन्हें दो साल तक की सजा हो सकती है। मामले में यह दलील दी गई है कि केजरीवाल बार-बार अपने बयानों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ पर मामले की जानकारी देते हुए डा. सुभाष चंद्रा ने लिखा है, ‘लोगों पर आरोप लगाना अरविंद केजरीवाल का स्टाइल है. लेकिन किसी नागरिक को इस तरह परेशान करना एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।’ चंद्रा ने यह भी लिखा कि केजरीवाल संवैधानिक पद पर होते हुए एक आम राजनेता की तरह टिप्पणियां करते हैं, जो सरासर ग़लत है।
टैग्स