होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एंकर डॉ. प्रवीण तिवारी अब इस चैनल के साथ जुड़े

न्यूज एंकर डॉ. प्रवीण तिवारी अब इस चैनल के साथ जुड़े

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पिछले महीने टीवी न्यूज चैनल आईबीएन7 से विदाई लेने वाले सीनियर न्यूज एंकर डॉ. प्रवीण तिवारी ने अब सुदर्शन न्यूज चैनल के जॉइन कर लिया है। उन्हें चैनल हेड की जिम्मेदारी दी गई है। वे पिछले साल सितंबर महीने में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पिछले महीने टीवी न्यूज चैनल आईबीएन7 से विदाई लेने वाले सीनियर न्यूज एंकर डॉ. प्रवीण तिवारी ने अब सुदर्शन न्यूज चैनल के जॉइन कर लिया है। उन्हें चैनल हेड की जिम्मेदारी दी गई है। वे पिछले साल सितंबर महीने में ही आईबीएन7 के साथ जुड़े थे और इस साल सितंबर के अंत में ही वे इस चैनल से अलग हो गए थे। फिलहाल वे सुदर्शन न्यूज में प्रवीण प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगे।

प्रवीण तिवारी लंबे समय तक लाइव इंडिया में भी रहे हैं। वे यहां भी सीनियर एंकर थे। इसके साथ ही वे लाइव इंडिया पत्रिका और अखबार के संपादक भी थे। पिछले साल ही उन्होंने अपनी किताब ‘सत्य की खोज’ लिखी, जो पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय भी रही।

डॉ. तिवारी विगत 17 वर्षों से टीवी और प्रिंट पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। वे स्वयं एक सत्यान्वेषी हैं और आध्यात्मिक विषयों पर सतत लेखन कर रहे हैं। कई अखबारों और पत्रिकाओं में उनके कॉलम लगातार प्रकाशित होते रहते हैं। वे नाद ब्रह्म योग धाम संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं और देश भर में नाद ब्रह्म की ध्यान विधि पर जागरूकता फैलाने का कार्य भी कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

2 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

25 minutes ago

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

2 days ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

2 days ago