होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...अब इस चैनल की कमान संभालेंगे जाने-माने न्यूज एंकर डॉ. प्रवीण तिवारी
...अब इस चैनल की कमान संभालेंगे जाने-माने न्यूज एंकर डॉ. प्रवीण तिवारी
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">जाने-माने टीवी पत्रकार डॉ. प्रवीण तिवारी ने अब 'नेशनल वॉयस' चैनल जॉइन कर लिया है। उन्हें चैनल का सीनियर एडिटर बनाया गया है और वे चैनल हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। वे हाल ही में सुदर्शन न्यूज चैनल में बतौर हेड जुड़े थे।</p> <p s
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जाने-माने टीवी पत्रकार डॉ. प्रवीण तिवारी ने अब 'नेशनल वॉयस' चैनल जॉइन कर लिया है। उन्हें चैनल का सीनियर एडिटर बनाया गया है और वे चैनल हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। वे हाल ही में सुदर्शन न्यूज चैनल में बतौर हेड जुड़े थे।
इससे पहले प्रवीण तिवारी आईबीएन 7 के साथ सीनियर एंकर के तौर पर कार्यरत थे। वे पिछले साल सितंबर महीने में ही आईबीएन7 के साथ जुड़े थे और इस साल सितंबर के अंत में ही वे इस चैनल से अलग हो गए थे।
प्रवीण तिवारी लंबे समय तक लाइव इंडिया में भी रहे हैं। वे यहां भी सीनियर एंकर थे। इसके साथ ही वे लाइव इंडिया पत्रिका और अखबार के संपादक भी थे। पिछले साल ही उन्होंने अपनी किताब ‘सत्य की खोज’ लिखी, जो पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय भी रही।
डॉ. तिवारी विगत 17 वर्षों से टीवी और प्रिंट पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। वे स्वयं एक सत्यान्वेषी हैं और आध्यात्मिक विषयों पर सतत लेखन कर रहे हैं। कई अखबारों और पत्रिकाओं में उनके कॉलम लगातार प्रकाशित होते रहते हैं। वे नाद ब्रह्म योग धाम संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं और देश भर में नाद ब्रह्म की ध्यान विधि पर जागरूकता फैलाने का कार्य भी कर रहे हैं।
वे अपने ब्लॉग्स और किताबों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 4 किताबें लिखीं हैं और जल्द ही प्रसिद्ध प्रकाशक ब्लूम्सबरी के साथ उनकी अगली पुस्तक भी आने वाली है।
प्रवीण ने अपनी नई चुनौती के बारे में बताते हुए कहा कि उनका पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनावों पर है। ये एक बड़ा चुनाव होगा और नोट बंदी के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। उनके मुताबिक, यूपी के चैनलों में ‘नेशनल वॉयस’ अभी तक का सबसे बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर वाला चैनल है। चैनल ने इलेक्शन के लिए विशेष प्रोग्रामिंग की योजना बनाई है और इसकी कमान अब डॉ. प्रवीण के हाथों में रहेगी।
प्रवीण ने बताया कि चैनल के पास अच्छे पत्रकारों और एंकरों की बेहतरीन टीम है और कई प्रतिष्ठित नामों को वो जल्द ही चैनल के साथ जोड़ने की योजना बना रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स