होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV की महिला रिपोर्टर से बदसलूकी, माइक तोड़ देने की मिली धमकी
NDTV की महिला रिपोर्टर से बदसलूकी, माइक तोड़ देने की मिली धमकी
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा मीडिया से बदसलूकी का मामला सामने आया है। बता दें कि घटनास्थल पर एनडीटीवी की भी एक महिला पत्रकार भी थीं और उन्हें भी माइक तोड़ देने की धमकी मिली। एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, रिपब्लिकन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा मीडिया से बदसलूकी का मामला सामने आया है। बता दें कि घटनास्थल पर एनडीटीवी की भी एक महिला पत्रकार भी थीं और उन्हें भी माइक तोड़ देने की धमकी मिली।
एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया स्थित न्यू टॉउन में करीब पांच हजार लोगों को संबोधित कर रहे थे। वहां कई मीडियाकर्मी भी थे। जैसे ही भाषण खत्म हुआ कि तभी ट्रंप के समर्थकों ने कार्यक्रम स्थल के बाहर एनडीटीवी रिपोर्टर समेत कई पत्रकारों को यह कहते हुए धक्का दिया कि 'आप लोग झूठे हैं।' इन समर्थकों ने मीडिया वालों को उनके 'माइक तोड़ देने' की धमकी भी दी।
इनमें से एक शख्स ने एनडीटीवी के रिपोर्टर से कहा 'मैं मीडिया से बात नहीं करना चाहता, तुम लोग झूठे हो। मैं तुम्हारा माइक तोड़ दूंगा। कौन हो तुम, कौन जानता है तुम्हे।' हालांकि इसके बाद पुलिस ने मामले में दख्ल दिया।
डोनाल्ड ट्रंप को काफी महीने से इस बात की शिकायत है कि मीडिया उन्हें लेकर पक्षपातपूर्ण रवैया दिखा रहा है। उन्होंने उन मीडिया संस्थानों की एक लंबी लिस्ट बनाई है - जिसमें न्यूयॉर्क टाइम्स, बज़फीड, पॉलिटीको और वॉशिंगटन पोस्ट जैसे नाम शामिल हैं, जिस पर उन्होंने सवाल उठाए और यह भी कहा है कि अगर वह राष्ट्रपति बनते हैं तो मीडिया संस्थाओं पर मुकदमा दर्ज करने का काम आसान कर देंगे। हालांकि बाद में उन्होंने इन समाचार संस्थानों को अपने कार्यक्रम कवर करने की इजाजत दे दी थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स