होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, क्यों चर्चा का विषय बनी है ‘द टेलीग्राफ’ की आज की हेडलाइन

जानें, क्यों चर्चा का विषय बनी है ‘द टेलीग्राफ’ की आज की हेडलाइन

सत्ता प्रतिष्ठान के खिलाफ आवाज़ उठाना आसान काम नहीं होता। कई बार इस साहस की...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

सत्ता प्रतिष्ठान के खिलाफ आवाज़ उठाना आसान काम नहीं होता। कई बार इस साहस की भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है। कुछ मीडिया संस्थान इस ‘कीमत’ के नीचे दबकर अपनी राह बदल लेते हैं, जबकि कुछ डटे रहते हैं। अंग्रेजी अख़बार ‘द टेलीग्राफ’ भी दूसरे वाले ‘कुछ’ में शामिल है। अख़बार केंद्र सरकार की नीतियों पर लगातार सवाल उठाता रहा है। वैसे बात केवल सवाल उठाने की ही नहीं है, उन्हें जिस अंदाज़ में पेश किया जाता है उससे ‘द टेलीग्राफ’ की संपादकीय टीम की रचनात्मकता का पता चलता है। पुलवामा हमले के बाद जब मीडिया संस्थान अपने-अपने तरीके से जनता को सही-गलत समझाने में लगे थे, तब भी ‘द टेलीग्राफ’ ने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका ध्यान खींचा। अख़बार ने फ्रंट पेज पर हमले की तिथि से एक हफ्ते तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिनचर्या को तस्वीरों के रूप में प्रकाशित किया। और इस बार भी ‘द टेलीग्राफ’ ने सबसे हटकर कुछ करने का प्रयास किया है, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषणों में आमतौर पर अपनी उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ कांग्रेसकाल खासकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की नीतियों पर कटाक्ष करना नहीं भूलते। उनकी देखादेखी अन्य पार्टी नेता भी यह जताते हैं कि नेहरू की गलत नीतियों और कार्यशैली का खामियाजा देश आजतक भुगत रहा है। ‘द टेलीग्राफ’ ने इसी को आधार पर बनाकर एक ऐसा न्यूज़ आइटम प्रकाशित किया है, जो भाजपा समर्थकों को शायद पसंद न आये, लेकिन तटस्थ नजरिया रखने वालों को उसमें कोई बुराई नज़र नहीं आएगी।

अख़बार के 15 मार्च के अंक में प्रथम पृष्ठ पर एक ग्राफ़िक है, जिस पर बड़े-बड़े शब्दों में ‘वांटेड’ और उसके नीचे लिखा है ‘जवाहरलाल नेहरू उर्फ़ असली दोषी।’ इसके बाद पंडित नेहरू की एक फोटो है, जिसके चारों ओर उन पर लगे आरोपों का जिक्र है। नेहरू की फोटो के ऊपर यह भी लिखा है कि ‘इन्हें आखिरी बार 27 मई 1964 को देखा गया था’।

पूर्व प्रधानमंत्री पर जो आरोप हैं, उनमें चीन को आतंकी अजहर महसूद को बेल आउट करने के लिए उकसाना, अयोध्या में मंदिर बनाने के बजाय आधुनिक भारत का निर्माण, नरेंद्र मोदी को अच्छे दिन लाने से रोकना, 2 करोड़ रोज़गार निर्मित करने के मोदी के अभियान को नुकसान पहुंचाना, हर भारतीय के खाते में 15 लाख जमा करने से नरेंद्र मोदी को रोकना, नागरिकों को अपनी पसंद का भोजन करने पर सजा देने में नाकाम रहना और भारत माता के विरुद्ध कई अन्य अपराध शामिल हैं।

इसके बाद नीचे पीएम की फोटो के साथ लिखा है कि नेहरू को देखते ही शेरिफ को सूचित करें। इसके साथ ही बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है इनाम। यानी पता बताने वाले को इनाम दिया जायेगा जो कि नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित एग्जाम वारियर्स की एक प्रति है। अख़बार के इस प्रयोग को प्रधानमंत्री या भाजपा पर प्रत्यक्ष हमले के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन इसमें उन्हीं बातों का जिक्र है, जिन्हें अब तक दोहराया जाता आ रहा है। लिहाजा ये केवल सरकार को यह बताने की कोशिश है कि इतिहास के पन्ने पलटने से वर्तमान को नहीं बदला जा सकता और इसे किसी के समर्थन या विरोध के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

इस ग्राफिक्स को आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स द टेलीग्राफ
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago