होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण को अलविदा कह अब इस न्यूजपोर्टल से जुड़े पत्रकार दिनेश अग्रहरि...
दैनिक जागरण को अलविदा कह अब इस न्यूजपोर्टल से जुड़े पत्रकार दिनेश अग्रहरि...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकार दिनेश अग्रहरि हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ की डिजिटल (वेबसाइट) टीम से जुड़ गए हैं। वे करीब पंद्रह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और काफी व्यापक अनुभव रखते हैं। इसके पहले वे नोएडा में दैनिक जागरण की फीचर टीम से जुड़े हुए थे। आजतक में
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकार दिनेश अग्रहरि हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ की डिजिटल (वेबसाइट) टीम से जुड़ गए हैं। वे करीब पंद्रह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और काफी व्यापक अनुभव रखते हैं। इसके पहले वे नोएडा में दैनिक जागरण की फीचर टीम से जुड़े हुए थे। आजतक में वे चीफ सब एडिटर के पद पर जुडे हैं।
उनकी रुचियों का दायरा साहित्य से लेकर शेयर बाजार तक व्यापक है। इसी तरह पत्रकारिता में भी उन्होंने पॉलिटिकल, बिजनेस रिपोर्टिग, डेस्क, फीचर, जैसे तमाम आयामों पर कार्य करते हुए न्यूज एजेंसी, न्यूजपेपर, मैगजीन जैसे विभिन्न फॉर्मेट में काम किया है।
वे ‘इकनॉमिक टाइम्स’ (हिंदी), ‘दैनिक भास्कर’, ‘नई दुनिया’, ‘बिजनेस भास्कर’ जैसे प्रमुख संस्थानों में कार्य कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स