होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को दी ये नसीहत...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को दी ये नसीहत...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टेक्नोलॉजी के इस दौर में मीडिया के लिए विश्वसनीयता सबसे बड़ी चुनौती है और मीडिया प्रतिष्ठानों के लिए इसे बनाए रखना जरूरी है। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। अंग्रेजी दैनिक ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ द

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

टेक्नोलॉजी के इस दौर में मीडिया के लिए विश्वसनीयता सबसे बड़ी चुनौती है और मीडिया प्रतिष्ठानों के लिए इसे बनाए रखना जरूरी है। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का।

अंग्रेजी दैनिक ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा आयोजित ‘रामनाथ गोयनका एक्सिलेंस इन जर्नलिज्म अवॉर्ड्स’ समारोह के दौरान मोदी ने कहा कि पहले लोग खास प्रशिक्षण और पात्रता हासिल करने के बाद पत्रकारिता में आते थे। लेकिन आज कोई भी अपने मोबाइल से तस्वीर खींचकर उसे अपलोड कर सकता है। लोगों को अब कई स्रोतों से खबरें मिल रही हैं। इस परिप्रेक्ष्य में विश्वसनीयता बनाए रखना बड़ा मुद्दा और मौजूदा वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है।

ये भी पढ़ें:  प्रतिष्ठित ‘रामनाथ गोयनका अवॉर्ड’ से नवाजे गए ये पत्रकारगण…

इस दौरान मीडिया को लेकर पीएम ने चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि मीडिया को किसी पर भी कुछ भी कहने की पूरी आजादी है लेकिन जब उसके बारे में कोई कुछ कहता है तो उसे यह रास नहीं आता। उन्होंने कहा कि मीडिया खबरों को सनसनीखेज बना देती है। अगर कहीं एक्‍सीडेंट होता है तो मीडिया में आता है बीएमडब्‍ल्‍यू कार ने दलित को कुचला। मोदी ने कहा, 'मैं माफी चाहता हूं, लेकिन मुझे बताइये कि बीएमडब्‍ल्‍यू कार या उसे चलाने वाले को कहां पता था कि कुचलने वाला दलित है।'

उन्होंने कहा कि वह आजादी के बाद से मीडिया में इतनी चर्चा पाने वाले एकमात्र विशेषाधिकार प्राप्त नेता हैं और वह इसके लिए हमेशा मीडिया के आभारी रहेंगे।

मोदी ने मीडिया के सामने दो मुद्दे निर्धारित करते हुए कहा कि उन्हें मीडिया द्वारा सरकार की आलोचना से दिक्कत नहीं है लेकिन खबर देने में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता प्राथमिकता होनी चाहिए क्योंकि भारत विविधता से भरा हुआ देश है।

मोदी ने कहा, 'आपके लिए किसी भी तरह का समझौता खबर है और आप अगली खबर की तरफ बढ़ जाते हैं लेकिन इस तरह के समझौते से पीछे गहरे घाव रह जाते हैं। हम (नेता) भले ही आपसे ज्यादा गलतियां करते हों लेकिन कृपया राष्ट्रीय एकता की ताकतों को मजबूत करें।'

मोदी ने साथ ही दुनियाभर में देश के विचारों के मजबूती से प्रसार की खातिर एक विश्वस्तरीय भारतीय मीडिया संगठन के निर्माण का आह्वान किया और पर्यावरण और ग्लोबल वॉर्मिंग पर मौजूदा बहस का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का संगठन सरकार से जुडा नहीं होना चाहिए।

मोदी ने कहा कि सभी बड़े देश वैश्विक स्तर पर एक मजबूत मीडिया आवाज के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं और भारत के लिए यह एक अवसर और साथ ही एक चुनौती भी है।

कार्यक्रम के दौरान प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारों को पुरस्कार दिया गया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पुरस्‍कार पाने वालों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि हर किसी की कलम देश को आगे बढ़ाने में योगदान देती है। बहुत कम लोग अपने जीवनकाल के बाद अपना नाम बनाते हैं। उन्‍होंने कहा कि मुझे रामनाथ जी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला था। रामनाथ जी की भावनाओं के लिए अखबार भी छोटा पड़ता था।

मोदी ने कहा कि आजादी के आंदोलन में अखबार अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। पत्रकारिता की विकास यात्रा आजादी के आंदोलन से जुड़ी थी। नरेंद्र मोदी ने रामनाथ गोयनका की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत कम लोगों ने आपातकाल को चुनौती दी, आपातकाल को चुनौती देने में रामनाथ जी सबसे आगे रहे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

17 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

17 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago