होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या कांग्रेस का घोषणापत्र गूगल ट्रांसलेट से बना है? गलतियों की है भरमार

क्या कांग्रेस का घोषणापत्र गूगल ट्रांसलेट से बना है? गलतियों की है भरमार

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा फ़िलहाल वेट एंड वॉच की भूमिका में है। जायज है उसके पास कांग्रेसी घोषणापत्र को समझकर उससे ज्यादा लोकलुभावन वायदे करने का अवसर अभी मौजूद है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कई बड़ी-बड़ी बातें कहीं हैं, जिन पर खूब चर्चा हो रही है।

लेकिन घोषणापत्र के हिंदी संस्करण में उन छोटी-छोटी बातों को नज़रंदाज़ कर दिया गया है, जो वर्तनी और व्याकरण संबंधी शुद्धता के लिए अनिवार्य हैं। सीधे शब्दों में कहें तो घोषणापत्र के हिंदी संस्करण में गलतियों की भरमार है। सोशल मीडिया पर लोग यह कहकर कांग्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं कि ‘हो सकता है गूगल ट्रांसलेट इस्तेमाल किया हो’।

हिंदी में बिंदी का महत्व क्या है, यह बताने की ज़रूरत नहीं। लेकिन कांग्रेस के घोषणापत्र में इस महत्व को भी तवज्जो नहीं दी गई है। मसलन, कई स्थानों पर ‘राज्यो’, वर्षो और ‘गांवो’ आदि लिखा गया है, जबकि हिंदी के हिसाब से ‘राज्यों, वर्षों ‘गांवों’ होना चाहिए। ऐसा नहीं है कि गलतियों का सिलसिला घोषणापत्र के बीच से शुरू होता है, दूसरे पृष्ठ पर भी आप इसे देख सकते हैं। यहां तक कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के संदेश में भी हिंदी व्याकरण संबंधी गलतियां हैं। इसके अलावा प्रचलित शब्दों को लिखने में भी चूक की गई है। जैसे कि ‘अर्थशास्त्रियों’ को ‘अर्थशास्त्रीयों’ लिखा गया है। इसी तरह कांग्रेस का घोषणापत्र ‘आजिविका’ लिखता है, जबकि हम और आप जैसे हिंदी पढ़ने वाले अब तक ‘आजीविका’ कहते आ रहे हैं।

कांग्रेसी घोषणापत्र को गौर से देखने पर ‘परा-चिकित्सा’ जैसा अजीबोगरीब शब्द भी नज़र आया। या तो यह कोई नई रचना है, या फिर अनुवादक इसे ‘पैरा-चिकित्सा’ लिखना चाह रहा था। इतना ही नहीं इस घोषणापत्र में आंकड़े का नया रूप ‘आकंडे’ भी देखने को मिला। इसी तरह ‘हमनें, होगें, करेगें’ जैसे सामान्य शब्द लिखते समय भी सामान्य हिंदी ज्ञान का इस्तेमाल नहीं किया गया। श्वेतक्रांति से तो हम सभी परिचित हैं, लेकिन कांग्रेस का घोषणापत्र एक नई तरह की क्रांति ‘स्वेतक्रांति’ की बात करता है। ढांचे और प्रौद्योगिकी के नए रूप ‘ढ़ांचे-प्रोद्योगिकी’ भी इसका हिस्सा हैं। 50 से ज्यादा पृष्ठों वाले इस घोषणापत्र के शुरुआती पृष्ठों पर ही तमाम गलतियां हैं, यदि पूरा घोषणापत्र देखा जाए तो संभवतः गलतियों से ही एक पूरा पृष्ठ भर जाए। इस बात में कोई दोराय नहीं कि गलतियां होती रहती हैं और कई बार पत्रकार भी लिखते वक़्त वर्तनी एवं व्याकरण संबंधी अशुद्धियां कर जाते हैं, लेकिन ये घोषणापत्र एक राष्ट्रीय पार्टी है, जो देश का खोया गौरव लौटाने की बात कर रही है और ऐसे में यदि उस ‘बात’ में ही गलतियां होंगी, तो सवाल तो उठेंगे ही।

यही नहीं, कांग्रेस ने न्यूनतम आय योजना के लोगो को लेकर हुई प्रतियोगिता के बारे में अपने ट्विवटर हैंडल पर जो ट्वीट किया है, उसमें भी गलती है। दरअसल, इस ट्वीट में न्यूनतम की जगह न्युनतम लिखा गया है। कांग्रेस का ये ट्वीट आप यहां देख सकते हैं-

 

 


टैग्स कांग्रेस घोषणापत्र
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

3 hours ago