होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'e4m' के Techमंच पर मिलेगा डिजिटल की दुनिया से रूबरू होने का मौका

'e4m' के Techमंच पर मिलेगा डिजिटल की दुनिया से रूबरू होने का मौका

आजकल डिजिटल का जमाना है और इस दिशा में चल रही हलचल और हो...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

पल्लवी बोरकर ।।

आजकल डिजिटल का जमाना है और इस दिशा में चल रही हलचल और हो रहे नए-नए प्रयोग दुनियाभर में प्रत्‍येक इंडस्‍ट्री पर अपना प्रभाव डाल रहे हैं। ऐसे में 'आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस' (AI), 'बिग डाटा' (big data) और 'मशीन लर्निंग' (machine learning) जैसी तकनीक कंपनी का बिजनेस तय कर रही हैं। ऐसी कुछ चुनिंदा कंपनियां हैं जो नए-नए प्रयोगों से सेल्‍स और मार्केटिंग टेक्‍नोलॉजी को बदलने के मामले में सबसे आगे हैं। कुछ कंपनियां इस दिशा में आगे कदम भी बढ़ा रही हैं।

इस दिशा में इस साल ‘एक्‍सचेंज4मीडिया’ (Exchange4media) ग्रुप  की ओर से होने वाले 'Techमंच Digital Conference 2018में आपको ऐसी ही बातों से रूबरू कराया जाएगा।

कार्यक्रम में इंडस्‍ट्री से जुड़े विशेषज्ञ आपको डिजिटल के बारे में विस्‍तार से जानकारी देंगे। इसके अलावा यह भी बताया जाएगा कि टेक्‍नोलॉजी किस तरह से इंडस्‍ट्री को बदल रही है। 

दरअसलमार्केटिंग प्रॅफेशनल्‍स के लिए अपने नेटवर्क को बढ़ाने और डिजिटल मीडियाटेक्‍नोलॉजी और मार्केटिंग के क्षेत्र में हुए नए-नए बदलावों के साथ टॉप पर बने रहने के लिए 'Techमंचएक बेहतरीन प्‍लेटफॉर्म है। 

इस प्‍लेटफॉर्म पर एडवर्टाइजिंगमार्केटिंग और मीडिया जगत से जुड़े लोगों को एक साथ आने का मौका मिलता हैजहां पर वे डिजिटल में आए दिन हो रहे नए-नए बदलावों पर एक-दसूरे के साथ चर्चा करते हैं।

इस क्षेत्र में ग्‍लोबल स्‍तर टॉप रैंकिंग पर कौन चल रहा हैके बारे में चर्चा के साथ ही पैनल डिस्‍कशन और विशेषज्ञों द्वारा विभिन्‍न वर्कशॉप के जरिये नई-नई चीजें बताने के साथ ही 'Techमंचइंडस्‍ट्री से जुड़े लोगों को डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया के कई पहलुओं से अवगत कराने का काम करता है।    

इसमें कोई शक नहीं है कि डिजिटल मार्केटिंग का तेजी से विस्‍तार हो रहा है। ऐसे में कई नए बिजनेस भी इसकी ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस मंच पर स्‍पीकर्स लोगों को इससे संबंधित पूरी जानकारी देते हैं ताकि किसी भी तरह की समस्‍या न आए।

इस साल कार्यक्रम में मुख्‍य वक्ता 'टाइटन कंपनी लिमिटेडमें सीईओ (Watches & Accessories) और एग्जिक्‍यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (Corporate Communications) एस रवि कांत और 'यम ब्रैंड्स' (Yum Brands) के मैनेजिंग डायरेक्‍टर (एशिया पैसिफिक) विपुल चावला होंगे।



इनके अलावा अन्‍य ग्‍लोबल स्‍पीकर्स में 'मीडियाकॉम' (Mediacom) की ग्‍लोबल चीफ डिजिटल ऑफिसर Deirdre McGlashan कार्यक्रम में 'Digital Marketing Trifecta: Data, Intuition & Effectiveness' टॉपिक पर अपनी बात रखेंगी। वहीं, 'टॉपरैंक मार्केटिंग' (यूएसए) के सीईओ और सह-संस्‍थापक Lee Odden मार्के‍टर्स को मार्केट में भरोसा बढ़ाने समेत कई अन्‍य सीक्रेट्स साझा करेंगे। 


'IKEA' के कंट्री मार्केटिंग मैनेजर Ulf Smedberg बताएंगे कि डिजिटल कम्‍युनिकेशन का सहारा लेकर किस तरह IKEAनए जमाने के साथ चल रहा है। 'IDMA' के लिए बनाई जूरी के अध्‍यक्ष, 'हिन्‍दुस्‍तान यूनिलीवर लिमिटेडके सीईओ और एमडी एवं 'यूनिलीवर साउथ एशियाके एग्जिक्‍यूटिव वाइस प्रेजिडेंट संजीव मेहता बताएंगे कि बिजनेस में मार्केटिंग की भूमिका किस प्रकार बदल रही है। 


कार्यक्रम में 'फ्लिपकार्ट'  के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सौम्‍यन विश्‍वास, 'एचडीएफसीके चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रवि संथनम, 'फोर्ड इंडियाके वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) राहुल गौतम और 'एलजी इलेक्‍ट्रॉनिक्‍सके सीएमओ अमित गुजराल भी डिजिटल मार्केटिंग संबंधी विभिन्‍न टॉपिक्‍स पर अपनी बात रखेंगे। 





इसके बाद ‘इंडि‍यन डिजिटल मार्केटिंग कॉन्‍फ्रेंस और अवॉर्ड्स’ (IDMA) 2018 का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत डिजिटल मार्केटिंग खासकर इंटरनेटमोबाइलगेमिंगसोशल मीडिया और ब्‍लॉग के क्षेत्र की हस्तियों को सम्‍मानित किया जाएगा।

अवॉर्ड्स के लिए एंट्रीज को शॉर्टलिस्‍ट कर लिया गया है। इस लिस्‍ट में सबसे ज्‍यादा एंट्रीज 'माइंडशेयर' (Mindshare) की 42 हैं। इसके बाद 'इंटरैक्टिव एवेन्‍यूज' (Interactive Avenues) की 12 और 'मैडिसन' (Madison) की सात एंट्रीज को शॉर्टलिस्‍ट किया गया है। 

यदि ब्रैंड्स की बात करें तो 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) की सबसे ज्‍यादा 13 एंट्रीज शॉर्टलिस्‍ट हुई हैं। इसके बाद 'स्‍टार इंडिया' (Star India) की 9 और'जियो' (Jio) की आठ एंट्रीज को शॉर्टलिस्‍ट किया गया है।   

कुल मिलाकर इस अवॉर्ड के लिए पांच कैटेगरी और 30 सब-कैटेगरी में 175 एंट्रीज को शॉर्टलिस्‍ट किया गया है। जिन पांच कैटेगरी के तहत एंट्रीज को शॉर्टलिस्‍ट किया गया है उनमें 'वेब', 'मोबाइल और टैबलेट्स', 'सोशल मीडिया', 'सर्च और पीपीसी कैंपेनके साथ ही 'स्‍पेशल अवॉर्ड्सभी शामिल है।

'IDMA' की वेबसाइट पर जाकर आप इससे संबंधित विस्‍तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

techmunch


समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 hour ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

5 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

1 hour ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 hour ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

5 hours ago