होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CNN-News18 के जक्‍का जैकब को मिला यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड... 

CNN-News18 के जक्‍का जैकब को मिला यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड... 

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘सीएनएन-न्‍यूज 18’ (CNN-News18) के डिप्‍टी एग्जिक्‍यूटिव एडिटर जक्‍का जैकब को एशिया का बेस्‍ट न्‍यूज प्रजेंटर घोषित किया गया है। उन्‍हें चैनल के फ्लैगशिप शो ‘इंडिया@9’ के लिए एशियन टेलिविजन अवॉर्ड्स 2016

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘सीएनएन-न्‍यूज 18’ (CNN-News18) के डिप्‍टी एग्जिक्‍यूटिव एडिटर जक्‍का जैकब को एशिया का बेस्‍ट न्‍यूज प्रजेंटर घोषित किया गया है। उन्‍हें चैनल के फ्लैगशिप शो ‘इंडिया@9’ के लिए एशियन टेलिविजन अवॉर्ड्स 2016 (Asian Television Awards 2016) दिया गया है।

अंग्रेजी न्‍यूज के जॉनर (English news genre) के प्राइम टाइम स्‍लॉट में काफी तगड़ा कंप्‍टीशन था लेकिन CNN-News 18 के टॉप एंकर जैकब इसमें जीत हासिल करने में सफल रहे। अपने मुखर व्‍यक्तित्‍व और सवाल पूछने की कला के साथ-साथ उन्‍होंने सूक्ष्म दृष्टिकोण और मौलिक विश्लेषण से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

इस उपलब्धि के बारे में CNN-News 18 के मैनेजिंग एडिटर राधाकृष्‍णन नायर ने कहा, ‘इतने लोगों के बीच जक्‍का का यह खिताब जीतना इस बात का सबूत है कि उनके अंदर एंकरिंग की काफी विलक्षण प्रतिभा है। CNN-News18 के द्वारा हम हमेशा से अपने दर्शकों को बेहतर और विश्‍लेषणात्‍मक कंटेंट उपलब्‍ध कराने में विश्‍वास रखते हैं।’

गौरतलब है कि एशियन टेलिविजन अवॉर्ड्स की शुरुआत 1996 में की गई थी और यह एशियन टीवी इंडस्‍ट्री का काफी प्रतिष्ठित अवॉर्ड है जो प्रोग्रामिंग, प्रोडक्‍शन और परफॉर्मेंस के आधार पर दिया जाता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

3 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

11 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

11 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

11 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

3 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

10 hours ago