होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सीएनएन न्यूज 18’ अब चला इस नई राह पर...

‘सीएनएन न्यूज 18’ अब चला इस नई राह पर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली ‘सीएनएन न्यूज 18’ (CNN News 18) टेलिविजन प्रसारण से आगे जाकर एक नई राह पर चलने की तैयारी कर रहा है। दरअसल इस कड़ी में चैनल टेलिविजन ब्रॉडकास्टर के साथ-साथ खुद को मल्टी-प्लेटफॉर्म कंटेंट प्रोवाइडर में परि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली ‘सीएनएन न्यूज 18’ (CNN News 18) टेलिविजन प्रसारण से आगे जाकर एक नई राह पर चलने की तैयारी कर रहा है। दरअसल इस कड़ी में चैनल टेलिविजन ब्रॉडकास्टर के साथ-साथ खुद को मल्टी-प्लेटफॉर्म कंटेंट प्रोवाइडर में परिवर्तित कर रहा है। इससे चैनल दिल्ली और मुंबई न्यूजरूम के बीच एक तालमेल स्थापित करेगा, ताकि दोनों जगह की टीमें एक साथ मिलकर काम कर सकें। ‘एक्सचेंज4मीडिया’ के हाथ लगे एक आंतरिक ई-मेल के अनुसार, ‘सीएनएन न्यूज 18’ के मैनेजिंग एडिटर राधाकृष्णन ने लिखा, ‘हम खुद को सिर्फ टेलिविजन ब्रॉडकास्टर के रूप में ही सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि हमने विभन्न प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट प्रोवाइडर के रूप में सोचना शुरू कर दिया है।’  अपनी कंपनी के कर्मचारियों को लिखे इस ई-मेल में उन्होंने कहा कि आजकल डिजिटल का ही जमाना है, फिर चाहे वह मनी मैनेजमेंट का मामला ही क्यों न हो। उन्होंने नोटबंदी के इस साहसिक कदम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया है। राधाकृष्णन के अनुसार, ‘हम मुंबई में एक इंटीग्रेटिड न्यूजरूम शुरू करने जा रहे हैं और इसके बाद दिल्ली में भी इसे शुरू किया जाएगा। आज के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल के क्षेत्र में हमारा यह प्रयास काफी महत्वपूर्ण है।’ बता दें कि ब्रैंड की पहचान को और अधिक बढ़ाने के लिए शुरुआत में चैनल पर न्यूज18 डॉट कॉम (News18.com) की  एक्सक्लूसिव खबरों को टीवी पर दिखाया जाएगा। साथ ही खबर के समय वेबसाइट के लोगो को टीवी स्क्रीन पर भी दिखाया जाएगा, ताकि इसकी वेबसाइट को और अधिक प्रमोट किया जा सके। गौरतलब है कि देश के कई न्यूज संस्थानों ने इंटीग्रेटिड न्यूज रूप बनाने में काफी उत्सुकता दिखाई है। प्रिंट मीडिया की बात करें तो ‘HT Media’ इंटीग्रेटिड न्यूजरूम की दिशा में प्रयास भी कर चुका है। वहीं ‘Zee’ का टेलिविजन प्रोजेक्‍ट ‘WION’ भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब ‘Network 18’ इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2013 में भी कंपनी ने ‘Network 18 Business Newsroom’ बनाने की घोषणा की थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

6 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

14 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

14 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

14 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

6 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

13 hours ago