होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस बड़े न्यूज चैनल से हुई बड़ी गलती, सुधारने में लगा आधा घंटा!
...इस बड़े न्यूज चैनल से हुई बड़ी गलती, सुधारने में लगा आधा घंटा!
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">अमेरिका के लोकप्रिय न्यूज चैनल सीएनए (CNN) अपनी एक बड़ी गलती की वजह से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल थैंक्सगिविंग नाइट पर जब अमेरिकी दर्शकों ने एंथनी बर्ड्न्स का शो देखने के लिए 'सीएनएन' चैनल चलाया तो उन्हें कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी उन्ह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमेरिका के लोकप्रिय न्यूज चैनल सीएनए (CNN) अपनी एक बड़ी गलती की वजह से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल थैंक्सगिविंग नाइट पर जब अमेरिकी दर्शकों ने एंथनी बर्ड्न्स का शो देखने के लिए 'सीएनएन' चैनल चलाया तो उन्हें कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी उन्हें उम्मीद तक नहीं थी। दरअसल उस समय स्क्रीन पर पॉर्न मूवी चल रही थी और ये मूवी 30 मिनट तक चलती रही और चैनल में किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी।
हालांकि यह प्रोग्रामिंग की गलती बताई जा रही है लेकिन लोग अब यह सवाल उठा रहे हैं कि इसे सुधारने में आधा घंटा क्यों लगा?
चैनल की इस गलती से सिर्फ बोस्टन के दर्शक प्रभावित हुए। खबरों के मुताबिक, ऐसा न्यू जर्सी के केबल टीवी प्रोवाइडर आरसीएन की गलती की वजह से हुआ। हालांकि बोस्टन में आरसीएन के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और जनरल मैनेजर जेफ कार्लसन ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, और अभी तक यह नहीं पाया गया है कि बोस्टन में आधे घंटे तक सीएनएन पर पॉर्न चली।
इस बीच सीएनएन ने प्रोग्रामिंग में हुई इस गड़बड़ी के लिए आरसीएन को जिम्मेदार ठहराया है। सीएनएन ने आधे घंटे तक आपत्तिजनक सामग्री दिखाने के लिए आरसीएन से जवाब मांगा है।
सबसे पहले एक दर्शक ने ट्वीट कर पूछा ‘क्या बोस्टन में किसी और ने भी सीएनएन पर पॉर्न देखी?’ इस पर आरसीएन की तरफ से सब कुछ ठीक है का जवाब आया, और किसी शिकायत नहीं मिलने की बात काही। लेकिन जब अगले दिन रिपोर्ट वायरल हुई तो आरसीएन ने शिकायतकर्ता को कहा कि अगर उन्हें किसी तरह की दिक्कत है तो वह डायरेक्ट मैसेज में अपना अड्रेस बताएं। ताकि उनके घर पर आकर प्रोग्रामिंग में आ रही दिक्कत को दूर किया जा सके।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स