होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वेब चैनल ‘समाचार टुडे’ में हुए ये बदलाव...
वेब चैनल ‘समाचार टुडे’ में हुए ये बदलाव...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_28869" align="alignright" width="143"] मनीष कुमार वर्मा[/caption]
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_28869" align="alignright" width="143"]वेब चैनल ‘समाचार टुडे’ में बड़े फेरबदल हुए हैं। मैनेजमेंट ने एंकर कम असिस्टेंट प्रड्यूसर शादाब वारसी की जहां छुट्टी कर दी है, वहीं उनके स्थान पर मनीष कुमार वर्मा को लाया गया है।
मनीष वर्मा ‘समाचार टुडे’ से पहले ‘समाचार टाइम्स’ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जबकि ‘सीसीएन’, ‘चैनल वन’ के अलावा मनीष प्रिंट मीडिया से भी जुडे रह चुके हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत ‘वॉयस ऑफ लखनऊ’ से की और उसके बाद कुछ दिन ‘अनंत टाइम्स’ में भी काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग में कई साल का अनुभव लेने के बाद मनीष ने ‘समाचार टाइम्स’ से इन हाउस काम शुरू किया और अब वे ‘समाचार टुडे’ पहुंचे।
मनीष फिलहाल कुछ समय के लिए मुजफ्फरनगर ऑफिस से ही अपना कार्यभार संभालेंगे, लेकिन वे अपनी रिपोर्ट एनसीआर स्थित हेड ऑफिस को ही करेंगे। कुछ समय बाद मनीष को फिर एनसीआर ऑफिस बुला लिया जाएगा।
[caption id="attachment_28870" align="alignleft" width="138"]मनीष के साथ-साथ तकरीबन 12 साल का लंबा अनुभव रखने वाले रितेश झा ने भी समाचार टुडे में बतौर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर नई पारी की शुरुआत की है। रितेश ने दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत की। ईटीवी हैदराबाद में करीब 5 साल सेवा देने के बाद वे छत्तीसगढ़ के रायपुर में ‘आईबीसी’ के साथ जुड़ गए। उन्होंने राजस्थान के जयपुर में ‘फर्स्ट इंडिया’ और चंडीगढ में ‘डे एंड नाइट’ में भी काम किया है। रितेश को राजनीतिक खबरों पर अच्छी समझ है।
मूल रूप से झारखंड के रहने वाले रितेश फिलहाल समाचार टुडे के संपादकीय विभाग में अहम किरदार निभा रहे हैं।
रितेश और मनीष के अलावा मनीष कुमार मित्तल ने बतौर विडियो एडिटर, विकास कुमार ने वेब डिपार्टमेंट और विकास सैनी ने बतौर रिपोर्टर जॉइन किया है।
आपको बता दें कि समाचार टुडे के लखनऊ ब्यूरो हेड सोनू वर्मा की भी मैनेजमेंट ने छुट्टी कर दी है, जबकि आगरा से राज शर्मा को भी हटा दिया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स