होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भ्रामक विज्ञापन करने वाले सेलिब्रिटीज और कंपनियों को दी ये नसीहत...

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भ्रामक विज्ञापन करने वाले सेलिब्रिटीज और कंपनियों को दी ये नसीहत...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने गुरुवार को कंपनियों को सचेत करते हुए कहा सोच समझकर अपने उत्पादों का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) निर्धारित करें और यदि जरूरत से ज्यादा पाया गया तो इसकी सीमा भी निर्धारित की जा सक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने गुरुवार को कंपनियों को सचेत करते हुए कहा सोच समझकर अपने उत्पादों का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) निर्धारित करें और यदि जरूरत से ज्यादा पाया गया तो इसकी सीमा भी निर्धारित की जा सकती है।

पासवान ने नई दिल्ली में आयोजित ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता मेला’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि कंपनियों को उत्पादों का उचित मूल्य निर्धारित करना चाहिए और उसमें क्या-क्या पदार्थ हैं इसकी भी स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।

इस दौरान पासवान ने ऐसे विज्ञापनों को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में तर्कहीन दावा किया है। पासवान ने कहा कि सेलिब्रिटीज बढ़ा-चढ़ाकर कई चीजों के विज्ञापन उपभोक्ताओं को धोखा देते हैं जोकि स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भ्रामक दावा करने के मामले में अभियोजन पक्ष के लिए सेलिब्रिटीज ही उत्तरदायी  होंगे। इसलिए उन सेलिब्रिटीज को बताना चाहूंगा कि विज्ञापन करने से पहले प्रोडक्ट को लेकर अपनी बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करें और यदि वे भ्रामक दावा करते हैं वे भी सजा के हकदार होंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वे पुलिस राज नहीं लाना चाहते हैं, लेकिन उपभोक्ताओं की शिकायतों को भी नहीं सुनना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि केवल सरकार उपभोक्ताओं को जागरूक नहीं बना सकती है बल्कि इसके लिए कंपनियों, नियामक संस्थाओं और गैर सरकारी संगठनों को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता वस्तुओं की गुणवत्ता को लेकर बड़े पैमाने पर शिकायतें आ रही है जिससे उद्योगों की बदनामी होती है।

पासवान ने कहा कि खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा दवाओं में भी मिलावट की जा रही है जो चिन्ताजनक है। इसके अलावा घटिया पेयजल को भी बाजार में उतारा जा रहा है जिस पर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। देश में बड़े पैमाने पर ई-कामर्स से सामानों की ब्रिक्री की जा रही है जिसमें भी शिकायतें आ रही हैं।

 उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो से संबंधित कानून में 30 वर्षों के बाद बदलाव किया गया है और आशा की जा रही है कि अब सामानों की गुणवत्ता में बड़ा बदलाव आएगा और कंपनियों को गुणवत्तापूर्ण सामानों का उत्पादन करना होगा।

पासवान ने कहा कि अब 15 मार्च को अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर पूरे देश में उपभोक्ता मेला का आयोजन किया जा सकेगा जिससे लोगों में उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़े।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

21 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago