होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस चैनल के प्रसारण पर लगी रोक को किया स्थगित
...बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस चैनल के प्रसारण पर लगी रोक को किया स्थगित
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। स्वास्थ्य संबंधी कंटेंट प्रसारित करने वाला चैनल ‘केयर वर्ल्ड’ के प्रसारण पर केंद्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इस रोक को लगाने के प्रस्ताव के विरुद्ध चैनल द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए जज एमएस कार्निक ने मंत्रालय द्वारा रोक लगाने के प्रस्ताव पर अंतरिम राहत देते हुए सरकार से कहा कि वह एक पखवाड़े में अपना जवाब दें।
केयर वर्ल्ड के चेयरमैन अतुल सर्राफ के अनुसार, यह 24 घंटे चलने वाला चैनल है। सरकार ने चैनल के प्रबंधकों से 9 नवंबर से 7 दिनों तक के लिए अपने प्रसारण को बंद रखने का आदेश दिया था। सरकार के नोटिस में लिखा था कि चैनल द्वारा आपत्तिजनक सामग्री पेश की जा रही है जिसका चैनल ने पुरजोर विरोध किया था।
चैनल ने कहा कि हमारे कार्यक्रम पिछले दस साल से दिखाए जा रहे हैं और किसी ने इसके बारे में शिकायत नहीं की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स