होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / DD-AIR की बदलेगी यूं बदलेगी सूरत, सरकार ने किया प्रस्ताव पास
DD-AIR की बदलेगी यूं बदलेगी सूरत, सरकार ने किया प्रस्ताव पास
दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में जल्द ही काफी सुधार देखने को...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में जल्द ही काफी सुधार होगा। दरअसल, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक योजना मंजूरी दी है, जिसके तहत प्रसार भारती को 2020 तक तीन साल के लिये 1054 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम दी जाएगी, ताकि प्रसारण ढांचे और नेटवर्क विकास को मजबूती दी जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। यह राशि वर्ष 2020 तक के लिए होगी।
योजना के लिए मंजूर 1054.52 करोड़ में से 435.04 करोड़ रुपए आकाशवाणी की वर्तमान में चल रही योजनाओं के लिए मंजूर किए गए तथा 619.48 करोड़ की राशि दूरदर्शन की योजनाओं के लिए मंजूर की गई है। यह राशि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के केंद्रों के आधुनिकीकरण पर व्यय होगी।
टैग्स प्रसार भारती ऑल इंडिया रेडियो दूरदर्शन