होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'ईटीवी उत्तरप्रदेश' के संपादक बृजेश मिश्र ने समूह को दिया इस्तीफा
'ईटीवी उत्तरप्रदेश' के संपादक बृजेश मिश्र ने समूह को दिया इस्तीफा
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">उत्तर प्रदेश के रीजनल न्यूज चैनल 'ईटीवी' से खबर है कि यहां एडिटर (संपादक) बृजेश मिश्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ईटीवी के उच्च अधिकारियों ने समाचार4मीडिया से इस बात की पुष्टि की है।</p> <p style="text-align: justify;">चुनाव से ठीक प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश के रीजनल न्यूज चैनल 'ईटीवी' से खबर है कि यहां एडिटर (संपादक) बृजेश मिश्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ईटीवी के उच्च अधिकारियों ने समाचार4मीडिया से इस बात की पुष्टि की है।
चुनाव से ठीक पहले उनका यूं चले जाना चैनल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। बृजेश की गिनती तेज-तर्रार पत्रकारों में होती है। वे पिछले 6 सालों के ईटीवी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने नवंबर, 2010 में यहां कदम रखा थ। बता दें ‘ईटीवी’ में ये उनकी दूसरी पारी थी। वे इसके पहले भी एक बार ‘ईटीवी’ में रह चुके हैं। बीच में कुछ समय तक वे ‘न्यूज24’ के साथ बतौर यूपी हेड जुड़े हुए थे।
बृजेश ने ईटीवी ‘उत्तर प्रदेश’ को एक नई बुलंदी पर पहुंचाया। वे सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित होने वाले डिबेट शो ‘प्राइम डिबेट’ को भी होस्ट करते थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स