होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्यों टीवी मीडिया है 'इस्लामिक', देखें भाजपा नेता के बिगड़े बोल का विडियो
क्यों टीवी मीडिया है 'इस्लामिक', देखें भाजपा नेता के बिगड़े बोल का विडियो
देश में जहां एक ओर राफेल मामले में कांग्रेस द्वारा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
मानवेंद्र मल्होत्रा।।
देश में जहां एक ओर राफेल मामले में कांग्रेस द्वारा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले से भाजपा ने राहत की सांस ली है, मगर यह मुद्दा भाजपा के लिए मुसीबत बन रहा है। जिस वजह से भाजपा के हाथ से तीन राज्य चले गए और राफेल पर सफाई देते-देते भाजपा को देश के 70 बड़े शहरों में प्रेसवार्ता करनी पड़ गई, इसके बावजूद भाजपा के कुछ बड़बोले नेता अपनी भाषा शैली पर लगाम लगाने के बजाय कहीं भी कुछ भी विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं।
नया मामला जनपद मुजफ्फरनगर का है, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी थाना भोपा क्षेत्र के गांव बिहार गढ़ में जनसमस्या सुनने के लिए गए थे। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्होंने मंच से पहले तो सपा, बसपा और कांग्रेस को जमकर कोसा और पब्लिक को इन पार्टियों से दूर रहने की सलाह दी, इसके बाद जिलाध्यक्ष आपा खो बैठे और उसी श्रेणी में देश की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को रखते हुए इसे इस्लामिक करार दे दिया।
उन्होंने कहा, ‘देश का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इस्लामिक है। इस्लामिक देशों से बहुत सारा पैसा यहां आता है, इसलिए मैं आपसे कहता हूं कि टीवी की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं, यह सारी मैनेज खबरें देते हैं, सब पैसा लेकर खबरें देते हैं।’ उन्होंने जनता को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान की जाति बता कर भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी की थी, जिसकी चौतरफा निंदा की गई थी और अब मुजफ्फरनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष ने मीडिया को भी मजहब का सर्टिफिकेट देकर शर्मसार कर देने वाला बयान दिया है।
आप बीजेपी नेता का ये विवादित विडियो नीचे क्लिक कर देख सकते हैं...
टैग्स इलेक्ट्रॉनिक मीडिया