होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, Y श्रेणी सुरक्षा मिलने की खबर पर क्या बोले वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी...

पढ़िए, Y श्रेणी सुरक्षा मिलने की खबर पर क्या बोले वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केंद्र सरकार द्वारा वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने की खबर का एक हफ्ते बाद टाइम्स नाउ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि वह इस रिपोर्ट को पढ़कर बहुत ही हैरान रह गए। अंग्रेजी वे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

केंद्र सरकार द्वारा वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने की खबर का एक हफ्ते बाद टाइम्स नाउ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि वह इस रिपोर्ट को पढ़कर बहुत ही हैरान रह गए।

अंग्रेजी वेबसाइट ‘द न्यूज मिनट’ को उन्होंने बताया, ‘यह बेतुकी और हास्यास्पद खबर है कि मैं वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी और 20 सुरक्षा गार्ड के साथ चलूंगा। मैं सच में हैरान हूं।’

इस रिपोर्ट के मुताबिक, गोस्वामी ने न तो कोई सुरक्षा मांगी है और न ही सरकार ने दी है।

बता दें कि हिन्दुस्तान टाइम्स ने सबसे पहले ये खबर चलाई थी कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने अरनब गोस्वामी को धमकी दी है, जिसके बाद केंद्र सरकार ने ‘वाई’ कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है

इन खबरों के आने के बाद अरनब की जबरदस्त आलोचना हुई थी। इस कड़ी में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के चेयरमैन रह चुके जस्टिस मार्कंडेय काटजू भी शामिल थे। उन्होंने तो हाल ही में अरनब गोस्वामी को सरकारी खर्चे पर सुरक्षा देने को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए थे। यहां तक कि उन्होंने अरनब को ‘जोकर’ तक कह डाला था।

काटजू ने ट्वीट कर कहा था, ‘इस जोकर अरनब गोस्वामी से सिर के अंदर घमंड के अलावा कुछ नहीं है, अब सरकार 20 गार्ड दिन-रात उसकी सुरक्षा के लिए देगी। उसकी सुरक्षा के लिए।’

एक अन्य ट्वीट में काटजू ने पूछा है, ‘अरनब को उनके नियोक्ता से मोटी तनख्वाह मिलती होगी, तो वो अपनी सुरक्षा का खर्च खुद क्यों नहीं उठाते?’ उन्होंने फेसबुक पर भी एक टिप्पणी की थी, जिसमें भी उन्होंने यही कहा था कि, ‘अरनब को वाई कैटेगरी दिए जाने का मतलब है कि 20 सुरक्षाकर्मी उनके साथ दिन-रात होंगे। उन्होंने आगे कहा था कि जो हम टैक्स देते हैं उसी पैसो से इन सुरक्षाकर्मियों का खर्च उठाया जाएगा। इसलिए कह सकते हैं उनकी सुरक्षा के लिए क्या हम पैसा देंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले टाइम्स नाउ को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी, जब अरनब गोस्वामी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने फतवा जारी कर दिया था। वैसे भी कई न्यूज चैनलों को अकसर विवादास्पद खबर चलाने के बाद जब किसी विशेष समुदायों का गुस्सा फूट पड़ता है, तो राज्य पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाती रही हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

21 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago