होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘गांव कनेक्शन’ करेगा एक और वेबसाइट लॉन्च, होगा मेगा इवेंट

‘गांव कनेक्शन’ करेगा एक और वेबसाइट लॉन्च, होगा मेगा इवेंट

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश का तेजी से उभरता ग्रामीण अखबार ‘गांव कनेक्शन’ जल्द ही अपनी अंग्रेजी वेबसाइट लॉन्च करने वाला है। अपने शुरुआती चरण में कुल दस पत्रकारों की एक छोटी सी टीम उत्तर प्रदेश लखनऊ कार्यालय से इस वेबसाइट का काम संभालेगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

देश का तेजी से उभरता ग्रामीण अखबार ‘गांव कनेक्शन’ जल्द ही अपनी अंग्रेजी वेबसाइट लॉन्च करने वाला है। अपने शुरुआती चरण में कुल दस पत्रकारों की एक छोटी सी टीम उत्तर प्रदेश लखनऊ कार्यालय से इस वेबसाइट का काम संभालेगी।

नई वेबसाइट का संपादकीय नेतृत्व मयंक छाया के हाथों में होगा, जो शिकागो में रहते हैं। छाया को तीस सालों का साउथ एशिया और यूनाइटेड स्टेट में रिपोर्टिंग करने का अनुभव है। हाल ही में इसकी हिंदी वेबसाइट में भी कई तरह के बदलाव किए गए हैं।

गांव कनेक्शन के एडिटोरियल डायरेक्टर नीलेश मिश्रा ने कहा, ‘गावं कनेक्शन इस साल दिसंबर में अपने चार साल पूरे कर रहा है। हम बड़े ‘स्वंय’ नाम से एक बड़े पैमाने प्रोग्राम करने जा रहे हैं, जिसके तहत 25 जिलों में 1,000 से इवेंट्स ऑर्गनाइज किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस विचार को इंग्लिश-स्पीकिंग वर्ल्ड के साथ ग्रासरूट लेवल पर कंटेंट क्रिएटर से जोड़ना है। लोकप्रिय रेडियो कहानीकार नीलेश ने आगे कहा, ‘पॉलिसी मेकर और रूरल इंडिया के बीच एक बड़ी सी खाई है और इसका परिणाम होता है कि सरकार के इनिशिएटिव्स का आधा-अधूरा ज्ञान ही उन्हें मिल पाता है।’ उन्होंने कहा कि इसी चीज को बदलना ही अंग्रेजी वेबसाइट का उद्देश्य होगा ताकि जो पॉलिसी मेकर्स अंग्रेजी भाषा में ही कंफर्टेबल हैं, उनकी बात को गांववासियों तक पहुंचाया जा सके।

मिश्रा ने बताया कि नई वेबसाइट का भी वही डोमेन नेम होगा जो हिंदी का है, लेकिन इस पेज पर हिंदी का ट्रांसलेशन नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस वेबसाइट पर ओरिजनल कंटेंट ही जनरेट किया जाएगा, यानी कम्युनिटी जर्नलिस्ट द्वारा भेजी गईं रिपोर्ट के आधार पर ही कंटेंट तैयार किया जाएगा।

मिश्रा ने कहा कि संगठन को पूरा भरोसा है कि हिंदी वेबसाइट को भी अंग्रेजी के अपने इस प्रतिरूप से लाभ होगा।

ग्रामीण भारत में एक पेशेवर अखबार चलाने के इरादे से नीलेश मिश्रा ने गांव कनेक्शन की शुरुआत दिसंबर 2012 में की थी। अपने शुरुआती साल में ही इस अखबार को अपने रिपोर्ताज के जरिए पत्रकारिता का  प्रतिष्ठित पुरस्कार रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला। इसके बाद इस अखबार को कई अलग-अलग अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

19 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago