होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब डिजिटल हो रहा है 'नेशनल हेराल्ड'
अब डिजिटल हो रहा है 'नेशनल हेराल्ड'
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 127वीं जयंती पर कांग्रेस के मुखपत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ (National Herald)’ ने अपनी अंग्रेजी वेबसाइट का बीटा संस्करण (beta version)
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 127वीं जयंती पर कांग्रेस के मुखपत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ (National Herald)’ ने अपनी अंग्रेजी वेबसाइट का बीटा संस्करण (beta version) www.nationalheraldindia.com लॉन्च किया है। यह वेबसाइट नेहरू जी के विचारों और सिद्धांतों का अनुसरण करेगी। ‘नेशनल हेराल्ड’ के नवनियुक्त एडिटर-इन-चीफ नीलाभ मिश्रा ने यह जानकारी दी। हालांकि मिश्रा ने इसके शुरू होने की कोई तारीख नहीं बताई है।
जवाहर लाल नेहरू ने 8 सितंबर 1938 को लखनऊ में नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना की थी। अखबार के पहले संपादक भी पंडित जवाहर लाल नेहरू ही थे। प्रधानमंत्री बनने तक नेहरू नेशनल हेराल्ड बोर्ड के चेयरमैन रहे। आजादी की लड़ाई में इस अखबार ने अहम भूमिका अदा की। अखबार ने बाद में हिंदी ‘नवजीवन’ और उर्दू ‘कौमी आवाज’ अखबार भी निकाला।
आजादी के बाद भी नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का मुखपत्र बना रहा। खराब आर्थिक हालात के चलते 2008 में अखबार का प्रकाशन बंद हो गया था। इस अखबार की प्रकाशक कंपनी ‘द एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (The Associated Journals Limited) ने अगस्त में घोषणा की थी कि ‘नेशनल हेराल्ड’, ‘नवजीवन’ और ‘कौमी आवाज’ का प्रकाशन फिर शुरू होगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स