होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / होम शॉपिंग चैनल ‘बेस्ट डील टीवी’ ने इन्हें बनाया अपना COO...
होम शॉपिंग चैनल ‘बेस्ट डील टीवी’ ने इन्हें बनाया अपना COO...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। होम शॉपिंग चैनल ‘बेस्ट डील टीवी’ ने तत्काल प्रभाव से हरि त्रिवेदी को अपना चीफ ऑ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
त्रिवेदी अभी तक, Naaptol.com में प्रेजिडेंट के तौर पर काम कर रहे थे। यहां उन पर टेक्नोलॉजी, वेंडर/ वेयरहाउसिंग/ इनवेंट्री/ मर्केन्डाइजिंग/ मीडिया/ कॉल सेंटर/ लॉजिस्टिक्स/ सीआरएम के साथ-साथ पूरे सेल्स और मार्केटिंग की जिम्मेदारी थी।
इससे पहले, वे आईपीटीवी कारोबार के हेड के रूप में अक्ष ऑप्टिफाइबर के साथ जुड़े थे और टाइम्स इंटरनेट पर ई-कॉमर्स के नेशनल हेड भी रहे हैं।
बेस्ट डील टीवी के फाउंडर सीईओ राज कुंद्रा ने कहा, ‘हरि 30 से ज्यादा सालों से इस उद्योग में काम कर रहे हैं और होम शॉपिंग, ई-कॉमर्स और ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्मों का उनका अनुभव विशाल है। हम उनको अपने साथ जोड़ लेने से गर्व महसूस कर रहे हैं और मानते हैं कि अपने अनुभव से वे बेस्ट डील टीवी के लिए चमत्कार कर सकते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स