होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया पर बरसे अनुराग ठाकुर, बोले-मीडिया के मित्रों को ज्यादा दर्द हो रहा है...
मीडिया पर बरसे अनुराग ठाकुर, बोले-मीडिया के मित्रों को ज्यादा दर्द हो रहा है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बीजेपी सांसद व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने नोटबंदी के मामले में मीडिया को आड़े हाथों लिया है और इस मामले पर की जा रही कवरेज को लेकर सवाल खड़े किए हैं। नोटबंदी से लोगों को
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बीजेपी सांसद व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने नोटबंदी के मामले में मीडिया को आड़े हाथों लिया है और इस मामले पर की जा रही कवरेज को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
नोटबंदी से लोगों को हो रही परेशानी की खबरों पर उन्होंने कहा कि मीडिया के कुछ मित्र एटीएम के बाहर लोगों के मुंह में माइक डाल कर पूछ रहे हैं कि कितना दर्द हो रहा है? उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि लोगों को कम उन मीडिया के मित्रों को ज्यादा दर्द हो रहा है। उन्होंने यूपी के अलीगढ़ में भाजपा युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बात कही।
साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले से पाकिस्तान हताश और निराश है। उसकी हताशा और निराशा दिखती है कि वो भारत में अशांति करना चाहता है। नोटबंदी के बाद आतंकवाद में कमी आई है, कश्मीर की समस्या का हल हुआ है और इस से पता चलता है किस तरह से आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स