होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BBC की नई सीरीज है ‘कत्लो गैरत’...
BBC की नई सीरीज है ‘कत्लो गैरत’...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बीबीसी उर्दू (BBC Urdu) ने ‘कत्लो गैरत’ Qatal o Ghairat (Murder and Honour) नाम से एक नई सीरीज शुरू की है। टीवी, रेडियो, ऑनलाइन (bbcurdu.com) और सोशल मीडिया पर शुरू की गई इस सीरिज में महिलाओं के कथित रूप
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बीबीसी उर्दू (BBC Urdu) ने ‘कत्लो गैरत’ Qatal o Ghairat (Murder and Honour) नाम से एक नई सीरीज शुरू की है। टीवी, रेडियो, ऑनलाइन (bbcurdu.com) और सोशल मीडिया पर शुरू की गई इस सीरिज में महिलाओं के कथित रूप से ऑनर किलिंग के मामलों को उठाया गया है।
छह दिसंबर से शुरू होकर तीन हफ्ते तक चलने वाली इस सीरीज में बीबीसी उर्दू इस तरह के मामलों पर विस्तृत प्रकाश डालेगा। इसमें स्पेशल रिपोर्ट्स, एनिमेशन, इंफोग्राफ और दूसरे डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल भी किया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इसको लेकर विभिन्न परिचर्चाएं भी कराई जाएंगी।
बीबीसी उर्दू की एडिटर महविश हुसैन (Mehvish Hussain) का कहना है, ‘हम हमेशा अपने दर्शकों को समाज में व्याप्त विभिन्न मामलों से अवगत कराते रहते हैं। इस बार हमने ऑनर किलिंग पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। दरअसल इस सीरिज को शुरू करने का मकसद यह है कि हम यह दिखाना चाहते हैं कि क्यों इस क्षेत्र में इस तरह के मामलों को बड़े पैमाने पर स्वीकार्यता प्राप्त है और लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस सीरिज से हमारे साथ ज्यादा से ज्यादा दर्शक जुड़ेंगे।’
बीबीसी उर्दू ने इसमें पाकिस्तान के प्रमुख कानूनविद, मीडिया विशेषज्ञ, कार्यकर्ताओं से भी बात की है और दर्शकों को उनके बारे में भी जानने का मौका मिलेगा। दरअसल, पाकिस्तान के खैरपुर और सिंध प्रांत में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार आम बात है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनर किलिंग के मामले लगातार सामने आते रहते हैं।
महविश हुसैन का कहना है, ‘बीबीसी उर्दू कराची, पेशावर, लाहौर आदि शहरों में यूनिवर्सिटी के छात्रों से इस तरह के मामलों पर चर्चा करेगी, इसके साथ ही यह भी दिखाया जाएगा कि पाकिस्तानी मीडिया महिलाओं को इस रूप में चित्रित करता है। इसके अलावा बीबीसी उर्दू यह भी दिखाएगा कि भारत में हरियाणा के गांवों में इस तरह के मामलों की क्या स्थिति है और इस तरह के मामलों को डील करने के लिए वहां किस तरह का कानूनी और सामाजिक परिवेश है।’ सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और यूट्यूब पर छात्रों द्वारा तैयार की गई फिल्मों का प्रसारण भी किया जाएगा वहीं बीबीसी उर्दू प्लेटफार्म पर अपनी स्टोरी को भी टेक्स्ट और विडियो के रूप में शेयर किया जा सकेगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स