होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BBC की विश्वसीयनता भुनाने की कोशिश, नाम का गलत इस्तेमाल
BBC की विश्वसीयनता भुनाने की कोशिश, नाम का गलत इस्तेमाल
देश में ‘फेक न्यूज’ की समस्या लगातार बढ़ रही है। फेसबुक और वॉट्सऐप जैसे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश में ‘फेक न्यूज’ की समस्या लगातार बढ़ रही है। फेसबुक और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल गलत और झूठी सूचनाएं फैलाने के लिए धड़ल्ले से किया जा रहा है और यह तब और ज्यादा देखने को मिल जाता है, जब देश में चुनावी माहौल हो। इसी तरह की एक फेक न्यूज बीबीसी के नाम से वायरल की जा रही है, जिसमें राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर एक फर्जी ओपिनियन पोल दिखाया गया है।
लेकिन यहां ये बता दें कि बीबीसी ने इस ओपिनयन पोल का खंडन किया है और इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है। बीबीसी के मुताबिक, वह इस तरह का कोई भी ओपिनियन पोल या सर्वे नहीं करवाया है।
गौरतलब है कि बीबीसी अपनी नीति के तहत चुनाव से पहले इस तरह के सर्वे नहीं करवाता है और इसकी घोषणा हिंदी के संपादक मुकेश शर्मा भी कई बार सार्वजनिक मंच से कर चुके हैं, क्योंकि इस तरह की दुष्प्रचार पहली बार नहीं है। इसके पहले भी 2017 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भी इसी तरह का दुष्प्रचार किया गया था। उस समय भी बीबीसी ने अपना रुख स्पष्ट किया था कि न तो बीबीसी चुनावी सर्वेक्षण करवाता है और न ही किसी एक पक्ष की ओर से किए गए सर्वे को प्रकाशित करता है।
टैग्स फेक न्यूज बीबीसी