होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BARC: अब सिर्फ इन्हें जारी किए जाएंगे रेटिंग के आंकड़े
BARC: अब सिर्फ इन्हें जारी किए जाएंगे रेटिंग के आंकड़े
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्टऑ ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने 'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI) के नए टैरिफ ऑर्डर को देखते हुए घोषणा की है कि वह अब सिर्फ अपने सबस्क्राइबर्स के लिए व्युअरशिप डाटा जारी करेगी।
इस बारे में बार्क की वेबसाइट पर लगे नोटिस में कहा गया है, ‘देश भर में ट्राई के नए टैरिफ ऑर्डर लागू किए जा रहे हैं, इससे जमीनी स्तर पर काफी बदलाव होंगे। इसलिए निर्णय लिया गया है कि अगले आदेश तक बार्क इंडिया के व्युअरशिप डाटा सिर्फ इसके सबस्क्राइबर्स के लिए जारी किए जाएंगे।’
गौरतलब है कि इससे पहले चार फरवरी को ‘इंडियन सोसायटी ऑफ एडवर्टाइजर्स’ (ISA) की एग्जिक्यूटिव काउंसिल ने अपने सदस्यों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में कहा गया था कि ट्राई के इस नए टैरिफ ऑर्डर का देशभर के डिस्ट्रीब्यूशन और ब्रॉडकास्ट परिदृश्य पर काफी असर पड़ेगा। नए टैरिफ ऑर्डर लागू होने के बाद व्युअरशिप के आंकड़ों में काफी उलटफेर होगी। ऐसे में इनकी गणना करना काफी कठिन होगा। एडवाइजरी में कहा गया था कि मीडिया प्लानिंग और आकलन के लिए कम से कम छह हफ्तों तक बार्क इंडिया के व्युअरशिप डाटा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि पहले ट्राई के नए नियम 29 दिसंबर 2018 से लागू होने थे, लेकिन बाद में यह तारीख एक महीने के लिए बढ़ा दी गई थी। इसके बाद ट्राई के नए नियम एक फरवरी से लागू होने थे। सभी कंज्यूमर्स द्वारा पुरानी समयसीमा में पैकेज नहीं चुन पाने के कारण अब इसे 31 मार्च तक बढ़ाया गया है।
टैग्स टैरिफ ऑर्डर टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया बार्क इंडियन सोसायटी ऑफ ऐडवर्टाइजर्स