होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BARC: रेटिंग्स के आंकड़ों को लेकर अब उठाया ये कदम
BARC: रेटिंग्स के आंकड़ों को लेकर अब उठाया ये कदम
'ब्रॉडकास्टं ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' इंडिया ने ‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की फटकार के बाद नया कदम उठाया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश में टीवी दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने ‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की फटकार के बाद अपनी वेबसाइट पर साप्ताहिक व्युअरशिप डाटा फिर से पब्लिश करने शुरू कर दिए हैं। ‘बार्क इंडिया’ की ओर से 13वें हफ्ते के लिए 23 से 29 मार्च तक की अवधि के डाटा शेयर किए गए हैं। ‘ट्राई’ के नए टैरिफ ऑर्डर लागू होने के बाद ‘बार्क इंडिया’ ने छठे हफ्ते से अपनी वेबसाइट पर व्युअरशिप डाटा पब्लिश करने बंद कर दिए थे। ‘बार्क इंडिया’ की ओर से सिर्फ अपने सबस्क्राइबर्स के लिए डाटा जारी किए जा रहे थे।
पिछले हफ्ते ‘ट्राई’ ने ‘बार्क इंडिया’ को आदेश दिए थे कि वह अपनी वेबसाइट पर डाटा फिर से पब्लिश करे। ‘ट्राई’ ने आदेश का अनुपालन न होने पर ‘बार्क इंडिया’ को कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।इससे पहले 'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' ने ‘बार्क इंडिया’ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में कहा गया था कि व्युअरशिप डाटा को अपनी वेबसाइट पर जारी करने के संबंध में दिए गए उसके दिशा-निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है। इस बारे में जवाब देने के लिए ‘बार्क इंडिया’ को पांच अप्रैल तक का समय दिया गया था।
‘बार्क इंडिया‘ का कहना था कि उसने व्युअरशिप डाटा को पब्लिश करने से रोका नहीं है। ‘बार्क इंडिया‘ का यह भी कहना था, ‘ट्राई के नए टैरिफ ऑर्डर के कारण फिलहाल एकत्रित किए जाने वाले डाटा से व्युअर्स की पसंद का सही अंदाजा नहीं लग पा रहा है, इसलिए ‘बार्क इंडिया’ की टेक्निकल कमेटी और बोर्ड ने निर्णय लिया है कि इस अवधि के दौरान कुछ डाटा को अपनी वेबसाइट पर जारी करने के लिए अस्थाई रूप से रोक दिया जाए। सबस्क्राइबर्स के लिए डाटा को जारी करने से नहीं रोका गया है। हमारे क्लांइट्स को बिना किसी वाधा के हर हफ्ते डाटा मिल रहे हैं।’ अब ‘बार्क इंडिया’ की ओर से फिर से अपनी वेबसाइट पर डाटा पब्लिश करना शुरू कर दिया गया है।
टैग्स बार्क इंडिया व्युअरशिप डाटा टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑफ इंडिया