होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीटर से छेड़छाड़ करने पर BARC ने दर्ज कराई शिकायत, टीवी चैनलों को भी दी ये नसीहत

मीटर से छेड़छाड़ करने पर BARC ने दर्ज कराई शिकायत, टीवी चैनलों को भी दी ये नसीहत

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बार्क इंडिया (BARC India) और केरल टीवी फेडरेशन (केटीएफ) ने साथ मिलकर केरल पुलिस के डायरेक्टर जनरल के समक्ष कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कहा गया है कि कुछ लोगों ने बार्क के पैनल घरों का पता लगाने और उनको प्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बार्क इंडिया (BARC India) और केरल टीवी फेडरेशन (केटीएफ) ने साथ मिलकर केरल पुलिस के डायरेक्टर जनरल के समक्ष कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कहा गया है कि कुछ लोगों ने बार्क के पैनल घरों का पता लगाने और उनको प्रभावित करने की कोशिश की है।

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला तब दर्ज कराया गया, जब बार्क इंडिया की सतर्कता टीम को बराबर इस तरह की शिकायतें मिलीं कि बार्क इंडिया के पैनल घरों का पता निकालने की लगातार कोशिश की जा रही हैं ताकि उन्हें प्रभावित किया जा सके।

हालांकि इस तरह के घटना से बार्क इंडिया और आमतौर पर केरल के समूचे ब्रॉडकास्टिंग समुदाय को काफी चिंता में डाल दिया है। इसके चलते वित्तीय नुकसान के साथ ही उनकी प्रतिष्ठा को भी चोट पहुंची है।

बता दें कि केटीएफ केरल में मलयालम चैनलों का प्रतिनिधित्व करने वाला व्यापारिक निकाय है।

बार्क इंडिया का कहना है कि उसकी सतर्कता टीमों ने कुछ चैनलों के पक्ष में बार्क इंडिया की टीवी दर्शको की मापन प्रणाली को झुकाने के लिए की गई एक से ज्यादा कोशिशों के निर्णायक सबूत जुटा लिए हैं।

बार्क इंडिया के सीईओ पार्थो दास गुप्ता ने कहा, ‘टीवी उद्योग बार्क इंडिया द्वारा जारी की गई माप के आधार पर व्यापार करता है और हम हम समझते हैं कि हर रेटिंग पॉइंट का ब्रॉडकास्टर के लिए कितना महत्व है। हमारे पास प्रमाण हैं कि चंद ब्रॉडकास्टर अपनी रेटिंग सुधारने के लिए हमारे पैनल घरों में धांधली की कोशिश कर रहे हैं।’

उन्होंने यह भी कहा, ‘हमने प्रभावित घरों को अलग-थलग करने के कदम उठाए हैं। इस बार हमने शिकायत दर्ज करा दी है। लेकिन हम चाहते हैं कि उद्योग यह बात समझ ले कि आगे जिन चैनलों को ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा,  बार्क उनकी रेटिंग ही प्रकाशित करना बंद कर देगा।’

यहां बता दें कि बार्क ऐसे मामलों से निपटने के लिए अपने पैनल के 25 प्रतिशत घरों को हर साल बदल देता है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

21 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago