होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस पद पर 'इंडिया न्यूज' से जुड़े बालकृष्ण सिंह
...इस पद पर 'इंडिया न्यूज' से जुड़े बालकृष्ण सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पिछले पांच साल से मीडिया जगत में कार्यरत बालकृष्ण सिंह ने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड से शुरू की है। इंडिया न्यूज में बालकृष्ण सिंह की जिम्मेदारी असोसिएट प्रड्यूसर की होगी। बालकृष्ण ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में जी म
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले पांच साल से मीडिया जगत में कार्यरत बालकृष्ण सिंह ने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड से शुरू की है। इंडिया न्यूज में बालकृष्ण सिंह की जिम्मेदारी असोसिएट प्रड्यूसर की होगी। बालकृष्ण ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में जी मीडिया में इंटर्न के तौर पर की थी।
उसके बाद उन्होंने ट्रेनी के तौर पर आगरा में ‘सी न्यूज उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड’, पंजाब के जालंधर में ‘पंजाब केसरी’ ( डिजिटल ) में सब एडिटर, ‘समाचार प्लस’ नोएडा में असिसटेंट प्रड्यूसर, पंजाब के जालंधर में ‘दैनिक सवेरा’ (डिजिटल ), दिल्ली में wefornewshindi.com ( डिजिटल) में अपनी सेवाएं दी। इसी तरह से बालकृष्ण ने न्यूज चैनल से लेकर डिजिटल मीडिया का भी अनुभव बटोरा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स