होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोशल मीडिया पर अब बेधड़क करें कमेंट, फंसने पर मिलेगा इंश्योरेंस कवर

सोशल मीडिया पर अब बेधड़क करें कमेंट, फंसने पर मिलेगा इंश्योरेंस कवर

अगर आप फेसबुक या ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर अपनी भावनाएं जाहिर करने में कतराते रहे हैं और वो भी सिर्फ इसलिए कि कहीं कोई आप पर मानहानि का मुकदमा ना कर दे, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।  क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया पर किए गए किसी भी कॉमेंट के लिए एक इंश्योरेंस पॉलिसी आ गई है। आपको बता दें कि बजाज आ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

अगर आप फेसबुक या ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर अपनी भावनाएं जाहिर करने में कतराते रहे हैं और वो भी सिर्फ इसलिए कि कहीं कोई आप पर मानहानि का मुकदमा ना कर दे, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।  क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया पर किए गए किसी भी कॉमेंट के लिए एक इंश्योरेंस पॉलिसी आ गई है। आपको बता दें कि बजाज आलियांस ने ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार की है जो सोशल मीडिया पर की गई किसी भी ऐक्टिविटी से उठने वाली थर्ड पार्टी लायबिलिटी को कवर करेगी।

बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर तपन सिंघल ने कहा, 'अगर कोई सोशल मीडिया वेबसाइट पर की गई किसी पोस्ट या कन्वर्सेशन के कारण मुकदमे का सामना करता है और उसे हर्जाना देना पड़ता है तो ऐसी स्थिति में साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी प्रॉडक्ट पूरे हर्जाने को वहन करेगा।'

कंपनी व्यक्तिगत साइबर कवर पॉलिसी भी तैयार कर रही है जो कॉर्पोरेट के लिए तैयार की गई वर्तमान इंश्योरेंस कवर जैसा ही होगा। इंश्योरेंस कंपनियां बाजार में ऐसी व्यक्तिगत साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी की मांग देख रही हैं जिसमें लोगों की प्रतिष्ठा, डेटा और निजी, वित्तीय और संवेदनशील जानकारी चुराए जाने की स्थिति में कवर देगी। सिंघल ने कहा कि बढ़ते इंटरनेट यूजर्स और ऑनलाइन ट्रान्जैक्शन के कारण निजी जानकारियां सोशल मीडिया और ईकॉमर्स साइटों पर उपलब्ध हैं। व्यक्तिगत साइबर इंश्योरेंस फिशिंग, आइडेंटिटी थेफ्ट, साइबर स्टॉकिंग, उत्पीड़न और बैंक अकाउंट हैकिंग जैसे रिस्क पर कवर देगी।

वर्तमान में, ज्यादातर साइबर इंश्योरेंस प्रॉडक्ट आईटी फर्म, बैंक, ईकॉमर्स और फार्मास्युटिकल कंपनियों को बेचे जाते हैं। यह कॉर्पोरेट्स को निजता और डेटा चोरी, नेटवर्क सिक्यॉरिटी क्लेम और मीडिया लायबिलिटी पर कवर देती हैं। भारत में यह प्रॉडक्ट पिछले तीन साल से उपलब्ध है और इनको खरीदने वाले कॉर्पोरेट्स की संख्या में इजाफा हो रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में इस समय लगभग 500 ऐक्टिव साइबर कवर पॉलिसी हैं। साइबर इंश्योरेंस का मार्केट लगभग 1,000 करोड़ रुपये का है। यह लायबिलिटी मार्केट का लगभग 7 से 10 पर्सेंट है। इंश्योरेंस कंपनियों का मानना है कि आने वाले तीन सालों में इंश्योरेंस लाइबिलिटी का कुल लाइबिलिटी मार्केट में शेयर और बढ़ेगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

2 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

22 minutes ago

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

2 days ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

2 days ago