होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मैगजीन के संपादक पर जानलेवा हमला, कार से कुचलने की कोशिश
मैगजीन के संपादक पर जानलेवा हमला, कार से कुचलने की कोशिश
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार में अपराधियों के हौसले प्रशासनिक उदासीनता के कारण इस कदर बढ़ते जा रहें कि अब यहां एक के बाद एक पत्रकार पर हमलें की खबरें सामने आ रही हैं। इस बार ऐसी ही एक खबर वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आई है। ‘आशीपोस्ट मैगजीन’ के संपादक राहुल अ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिहार में अपराधियों के हौसले प्रशासनिक उदासीनता के कारण इस कदर बढ़ते जा रहें कि अब यहां एक के बाद एक पत्रकार पर हमलें की खबरें सामने आ रही हैं। इस बार ऐसी ही एक खबर वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आई है। ‘आशीपोस्ट मैगजीन’ के संपादक राहुल अमृतराज पर जानलेवा हमला हुआ है, उन्हे कार से कुचलकर मारने का प्रयास किया गया।
खबर के मुताबिक, यह हमला उन पर तब हुआ जब वे बीती रात पटना से हाजीपुर लौट रहे थे, उनके साथ उनका एक सहयोगी भी था। रात करीब साढ़े नौ बजे वे महात्मा गांधी सेतु पर किनारे में खड़े होकर फोन पर किसी से बात करने लगे। इसी दौरान गलत दिशा में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वे बाल बाल बच गए।
राहुल के मुताबिक, चालक ने फिर रिवर्स कर कथित रूप से उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इसी दरम्यान एक डम्फर वहां से क्रॉस किया। मौके पर मौजूद एक कॉन्स्टेबल ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन रोड ब्लॉक हो जाने की वजह से चालक कार से कूदकर भाग निकला।
इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। राहुल के सहयोगी को कुछ ज्यादा चोट लगी है। दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स