होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब मीडिया-मनोरंजन क्षेत्र में उतरेगी ये टेलिकॉम कंपनी...
अब मीडिया-मनोरंजन क्षेत्र में उतरेगी ये टेलिकॉम कंपनी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अमेरिका की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी एटीएंडटी ने मीडिया-मनोरंजन समूह की कंपनी टाइम वार्नर को करीब 85
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बताया जा रहा है कि यह डील यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (US Department of Justice) की समीक्षा के बाद साल 2017 के अंत तक पूरी हो जाएगी।
टेलिकॉम कंपनी एटीएंडटी अपने हाईस्पीड नेटवर्क के लिए कंटेन्ट हासिल करना और अधिक से अधिक ऑनलाइन दर्शक जुटाना चाहती है।
टाइम वार्नर अपने क्षेत्र का एक बड़ा नाम है। इसकी परिसंपत्तियों में हॉलिवुड में वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो के अलावा सीएनएन, टीबीएस, एचबीओ चैनल जैसे केबल नेटवर्क शामिल हैं।
एटीएंडटी सीईओ रैंडल स्टीफेंसन का कहना है, ‘यह दोनों कंपनियों का एक बेहतर तालमेल है। ये एक साथ मिलकर मीडिया और कम्युनिकेशन की मदद से नए तरीके से ग्राहकों, कंटेन्ट निर्माताओं, वितरकों और विज्ञापनकर्ताओं के लिए काम करेंगे।’
कंपनी ने बयान जारी करते हुए जानकारी दी है कि समझौते का मकसद ग्राहकों को अनगिनत विकल्प, बेहतरीन क्वालिटी और अनुभव देना है।
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वे चुनाव जीतते हैं तो वे इस समझौते को रोकेंगे।
शनिवार को इस समझौते को दोनों बोर्डों की मंजूरी मिलने से पहले ट्रंप ने कहा था, ‘ये कुछ लोगों के हाथों में बहुत ज्यादा ताकत देने जैसा है।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स