होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग /  ABP न्यूज नेटवर्क के सीईओ अशोक वेंकटरमणी ने उठाया बड़ा कदम, खूब हो रहा विश्लेषण....

 ABP न्यूज नेटवर्क के सीईओ अशोक वेंकटरमणी ने उठाया बड़ा कदम, खूब हो रहा विश्लेषण....

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एबीपी न्यूज नेटवर्क (ABP News Network) के सीईओ अशोक वेंकटरमणी ने आज इस्तीफा दे दिया है। शाम से ही मीडिया गलियारों में इसकी चर्चा चल रही थी। अशोक ने अपने इस्तीफे की पुष्टि हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया से की है। उनके इस्तीफे के बाद मीडिया इंडस्ट्री में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कई मीडिया दिग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एबीपी न्यूज नेटवर्क (ABP News Network) के सीईओ अशोक वेंकटरमणी ने आज इस्तीफा दे दिया है। शाम से ही मीडिया गलियारों में इसकी चर्चा चल रही थी। अशोक ने अपने इस्तीफे की पुष्टि हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया से की है। उनके इस्तीफे के बाद मीडिया इंडस्ट्री में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कई मीडिया दिग्गज इस इस्तीफे के पीछे अलग-अलग तथ्यों और धारणाओं का हवाल दे रहे हैं।  एबीपी न्यूज नेटवर्क के एमडी डी.डी.पुरकायस्थ ने कहा कि अशोक वेंकटरमणणी ने एबीपी न्यूज नेटवर्क को बेहतर सेवाएं दीं और अब वे कुछऔर बेहतर करने जा रहे होंगे। हम उन्हें उनकी आगामी पारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं। गौरतलब है कि निजी टेलिविजन न्यूज चैनलों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स असोसिएशन (News Broadcasters Association)’ के प्रेजिडेंट भी हैं। उन्हें इस साल सितंबर महीने में इस पद के लिए चुना गया था। हालांकि इससे पहले वे असोसिएशन के वाइस प्रेजिडेंट और डायरेक्टर थे और उन्होंने एनबीए की एचआर और सेल्स सब-कमेटीज (HR and Sales sub-committees) की भी अध्यक्षता की है। वेंकटरमणी ने अपने करियर की शुरुआत यूनीलिवर क साथ की और यहां उन्होंने 19 साल तक काम किया। इस दौरान उन्होंने फूड्स एंड पर्सनल केयर के बिजनेस के लिए सेल्स, मार्केटिंग और जनरल मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। एबीपी ग्रुप में एबीपी न्यूज नेटवर्क के सीईओ की भूमिका निभाने से पहले वे भारत में यूनीलिवर के स्किन केयर वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड थे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

23 hours ago