होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस न्यूज पोर्टल से जुड़े आशीष भारद्वाज...
अब इस न्यूज पोर्टल से जुड़े आशीष भारद्वाज...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">टीवी चैनल 'न्यूज नेशन' से खबर है कि उसकी वेब टीम में एक नया चेहरा जुड़ गया है। आशीष भारद्वाज ने वहां बतौर चीफ सब एडिटर जॉइन किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईआईएमसी से इतिहास और पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले आशीष कुछ समय के लिए सक्रिय पत्रका
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टीवी चैनल 'न्यूज नेशन' से खबर है कि उसकी वेब टीम में एक नया चेहरा जुड़ गया है। आशीष भारद्वाज ने वहां बतौर चीफ सब एडिटर जॉइन किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईआईएमसी से इतिहास और पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले आशीष कुछ समय के लिए सक्रिय पत्रकारिता से छोटा सा ब्रेक लेकर कुछ किताबों के लेखन-संपादन से जुड़ गए थे।
बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले आशीष केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर के बाद साल भर आईआईएमसी में ही हिंदी पत्रकारिता और शोध विभाग में एकैडेमिक असोसिएट भी रहे। इसके बाद 'इंडिया न्यूज' की वेबसाइट के हेड बने। वे 'लाइव इंडिया' के अंग्रेजी न्यूज पोर्टल में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर चुके हैं।
इस दोनों नौकरी के बीच में आशीष ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव विश्लेषक प्रशांत किशोर की टीम में भी काम किया। विभिन्न सामाजिक मु्द्दों पर सक्रिय और मुखर रहने वाले आशीष बाइलिंग्युल पत्रकार हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स