होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों की इस मांग के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल
पत्रकारों की इस मांग के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों को देश भर में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों को देश भर में टोल पर लगने वाले टैक्स से छूट देने की मांग की है। इसके लिए केजरीवाल ने सोमवार को केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भी लिखा है।
इस पत्र में केजरीवाल का कहना है, ‘हरियाणा के कुछ पत्रकार मुझसे आकर मिले थे और मांग की थी कि उन्हें हरियाणा में टोल पर छूट मिलनी चाहिए। मुझे लगा कि पत्रकारों की यह मांग जायज है और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए। मेरा तो ये भी मानना है कि पूरे देश में पत्रकारों पर टोल टैक्स नहीं लगना चाहिए।’
गौरतलब है कि देशभर के पत्रकार लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। हालांकि अब तक किसी भी सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया है और यह अभी तक लंबित पड़ी हुई है। यह पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की इस मांग का समर्थन करते हुए इसे केंद्रीय सरकार के समक्ष उठाया है। सरकार की ओर से कुछ सेवाओं से जुड़े लोगों को टोल टैक्स से राहत दी गई है, हालांकि इस लिस्ट में पत्रकार शामिल नहीं हैं।
टैग्स अरविंद केजरीवाल नितिन गडकरी टोल टैक्स