होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब गोस्वामी बनेंगे एंटरप्रेन्योर, शुरू करेंगे अपना टेलिविजन नेटवर्क !
अरनब गोस्वामी बनेंगे एंटरप्रेन्योर, शुरू करेंगे अपना टेलिविजन नेटवर्क !
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ (Times Now) और ईटी नाउ (ET Now) के एडिटर-इन-चीफ और प्रेजिडेंट-न्यूज के पद से इस्तीफा देने के बाद अरनब गोस्वामी के अगले कदम के बारे में अभी स्पष्ट तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ (Times Now) और ईटी नाउ (ET Now) के एडिटर-इन-चीफ और प्रेजिडेंट-न्यूज के पद से इस्तीफा देने के बाद अरनब गोस्वामी के अगले कदम के बारे में अभी स्पष्ट तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता है।
लेकिन बिजनेसवर्ल्ड (BW- Businessworld) मैगजीन में छपी खबर के अनुसार, माना जा रहा है कि अब अरनब एंटरप्रेन्योर (entrepreneur) बनने जा रहे हैं और वे अपना टेलिविजन नेटवर्क शुरू करेंगे।
अरनब के इस्तीफे के बाद टाइम्स नाउ ने भी अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनकी जगह वह किसे चैनल की कमान सौंपने जा रहा है।
माना जा रहा है कि टाइम्स नाउ जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है। मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, अरनब अब डॉ. प्रनॉय रॉय और रजत शर्मा के नक्शे कदम पर चल सकते हैं, जिन्होंने अपना मीडिया वेंचर शुरू किया था। गोस्वामी के नेतृत्व में टाइम्स नाउ चैनल ने वर्ष 2006 में अपनी लॉन्चिंग के एक साल से भी कम समय में काफी ख्याति बटोर ली थी। वर्ष 2007 से लगातार आठ वर्षों से वह टाइम्स नाउ को नंबर एक के पायदान पर संभाले हुए थे और यह चैनल लगातार तरक्की कर रहा था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स