होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अभी दिखता रहेगा टाइम्स नाउ पर अरनब गोस्वामी का शो 'द न्यूजआर'
अभी दिखता रहेगा टाइम्स नाउ पर अरनब गोस्वामी का शो 'द न्यूजआर'
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिवाली के दो दिन बाद एक ऐसी खबर आई, जिसे सुनकर वाकई मीडिया इंडस्ट्री हिल गई है। ‘टाइम्स नाउ’ और ‘ईटी नाउ’ में एडिटर-इन-चीफ और प्रेजिडेंट न्यूज के पद से अरनब गोस्वामी के इस्तीफा देने की खबर जैसे ही मीडिया में आई, हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिवाली के दो दिन बाद एक ऐसी खबर आई, जिसे सुनकर वाकई मीडिया इंडस्ट्री हिल गई है। ‘टाइम्स नाउ’ और ‘ईटी नाउ’ में एडिटर-इन-चीफ और प्रेजिडेंट न्यूज के पद से अरनब गोस्वामी के इस्तीफा देने की खबर जैसे ही मीडिया में आई, हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी। लेकिन अब खबर आ रही है कि अरनब गोस्वामी का इस्तीफा टाइम्स नेटवर्क ने मंजूर कर लिया है, लेकिन वे नवंबर के मध्य यानी तीसरे हफ्ते तक कंपनी के साथ अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे।
अरनब गोस्वामी के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि वे अब कुछ और दिनों तक अरनब के उनका शो ‘द न्यूजआर’ (The NewsHour) देख सकेंगे। यानी वे जब तक यहां रहेंगे, तब तक इसकी एंकरिंग करते रहेंगे।
गोस्वामी के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘वे नवंबर 2016 के मध्य तक टाइम्स नेटवर्क के साथ अपनी वर्तमान स्थिति में बने रहेंगे और तब तक फ्लैगशिप शो ‘न्यूजआर’ की प्रस्तुति जारी रहेगी।’
टाइम्स नाउ में बिताए अपने पलों को याद करते हुए अरनब गोस्वामी ने कहा, ‘टाइम्स नेटवर्क में यह उनकी रोमांचक यात्रा रही। जिस तरह से खबरों को पेश किया जाता है, वो हमने बदल दिया और, मैंने इस यात्रा में शानदार प्रोफेशनल लोगों के साथ काम किया है। जब मैं भविष्य की ओर अग्रसर हूं, तो मैं पिछले दशक की सफलता को इन प्रोफेशनल लोगों को समर्पित करता हूं।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स