होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब गोस्वामी ने Times Now से दिया इस्तीफा, नहीं दिखेगा The NewsHour...
अरनब गोस्वामी ने Times Now से दिया इस्तीफा, नहीं दिखेगा The NewsHour...
समाचार4मीडिया ब्यूरो दीपावली के दो दिन बाद एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर वाकई मीडिया इंडस्ट्री हिल गई है। टाइम्स नाउ और उसके जबरदस्त एंकर अरनब गोस्वामी अब एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अरनब गोस्वामी ने अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ से इस्तीफा दे दिया है। वे टाइम्स समूह के दोनों न्यूज चैनलों टाइम्स नाऊ और ईटी नाऊ में एडिटर-इनचीफ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो दीपावली के दो दिन बाद एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर वाकई मीडिया इंडस्ट्री हिल गई है। टाइम्स नाउ और उसके जबरदस्त एंकर अरनब गोस्वामी अब एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अरनब गोस्वामी ने अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ से इस्तीफा दे दिया है। वे टाइम्स समूह के दोनों न्यूज चैनलों टाइम्स नाऊ और ईटी नाऊ में एडिटर-इनचीफ और प्रेजिडेंट न्यूज का पद संभाल रहे थे। बताया जाता है कि 1 नवंबर को एडिटोरियल मीटिंग में उन्होंने इस्तीाफा दे दिया। गौरतलब है कि अरनब का शो ‘न्यू जआर’ लगातार देश में चर्चा का विषय बना रह है।। उल्लेखनीय है कि अरनब देश के पहले पत्रकार थे, जिन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया था। हाल ही में देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वे रात नौ बजे अरनब गोस्वामी का शो न्यूजआर देखना पसंद करते हैं। अरनब गोस्वामी ने अपना करियर 1995 में कोलकाता स्थित दैनिक द टेलीग्राफ से शुरू किया था। लेकिन उन्होंने वो टेलीग्राफ में ज्यादा दिन नहीं रहे और उसी साल दिल्ली स्थित एनडीटीवी से जुड़ गए। उस समय वो डीडी मेट्रो पर आने वाले एनडीटीवी के कार्यक्रम न्यूज टुनाइट के लिए रिपोर्टिंग किया करते थे। जब 1998 में एनडीटीवी स्वतंत्र टीवी चैनल के तौर पर लॉन्च हुआ तो वो चैनल में प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े। एनडीटीवी पर वो न्यूज आवर कार्यक्रम लेकर आते थे। उन्होंने 2003 तक इस कार्यक्रम के लिए एंकरिंग की। गोस्वामी ने 2006 में टाइम्स नाऊ के एडिटर इन चीफ बनकर चले गए। तभी से वो चैनल की प्राइम टाइम डिबेट द न्यूजआवर को होस्ट कर रहे थे। असम के प्रमुख परिवार से आने वाले गोस्वामी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से सोशियालॉजी में बीए (आनर्स) और ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से सोशल एंथ्रोपॉलजी में एमए किया है। गोस्वामी के दादा असम के जाने माने वकील थे और उनके नाना गौरी शंकर भट्टाचार्य कम्युनिस्ट नेता और असम में विपक्ष के नेता रहे हैं। अरनब गोस्वामी के पिता मनोरंजन गोस्वामी सेना में कर्नल के पद से रिटायर हुए हैं। उनके पिता 1998 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुवाहाटी से लोक सभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनके मामा गुवाहाटी पूर्व से बीजेपी के विधायक हैं और असम के वर्तमान मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल से पहले पार्टी की असम इकाई के प्रमुख भी थे।
टैग्स